फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Student accused of making girl's photo viral commits suicide, was under stress when case registered

Meerut: युवती के फोटो वायरल करने के आरोपी छात्र ने की आत्महत्या, केस दर्ज होने पर तनाव में था विवेक

Thu, 29 May 2025 12:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 29 May 2025 12:32 AM IST
सार

सरधना के गांव अटेरना निवासी विवेक पर एक युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा था। उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Meerut: Student accused of making girl's photo viral commits suicide, was under stress when case registered
सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी पॉलिटेक्निक के छात्र विवेक (22) ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक पर एक युवती के फोटो वायरल करने के आरोप में दो दिन पहले मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को वह पॉलिटेक्निक की परीक्षा देकर घर आया और जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

 

गांव अटेरना निवासी विवेक पर दो दिन पहले एक युवती के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा था। युवती के परिजनों ने छात्र व उसके अन्य दो साथियों के खिलाफ सरधना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके चलते छात्र मानसिक तनाव में था, लेकिन उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पॉलिटेक्निक की परीक्षा देकर वह घर पहुंचा। इसके बाद उसने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसको बदहवास स्थिति में चारपाई पर पड़ा देखा। परिजनों ने आनन फानन में उसे सरधना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

पिता पूछते रहे, मगर कोई जवाब नहीं दिया
छात्र के पिता ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से मानिसक तनाव में था। कई बार उससे बात करने की कोशिश की थी, लेकिन बेटे ने उन्हें कुछ नहीं बताया। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि किसी युवती के फोटो वायरल करने के आरोप में उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज है। 
 

बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पढ़ाई में वह हमेशा अच्छे नंबर से पास होता था। उसने फोटो वायरल किए या नहीं, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed