फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut welcome to the BJP state president said previous government used to work as a nurturing goons

Meerut: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- गुंडे पालने का काम करती थी पूर्व सरकार, निकाय चुनाव में सभी सीट जीतेंगे

Sun, 06 Nov 2022 02:51 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Nov 2022 02:51 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का रविवार को मेरठ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम के जयकारो से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मेरठ और अलीगढ़ समेत सभी सीटों पर भाजपा निकाय चुनाव जीतेगी।

विज्ञापन
Meerut  welcome to the BJP state president said previous government used to work as a nurturing goons
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मेरठ के कंकरखेड़ा में सरधना रोड स्तिथ पायल फर्नीचर हाउस पर व्यापार संघ के अध्यक्ष व भाजपा नेता नीरज मित्तल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने रविवार को जोरदार स्वागत किया। स्वागत के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुट जाना चाहिए।  

विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस बार भाजपा मेरठ और अलीगढ़ समेत सभी सीटों पर निकाय चुनाव में जीत हासिल करेगी। पार्टी की ओर से चुनाव की पूरी तैयारी की जा चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में बोले कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख-किसानों को नही होने देंगे खाद की कमी

भूपेंद्र चौधरी यहां रविवार को राज्य मंत्री दिनेश खटीक की माता जी की शोक सभा मे पहुंचे थे। उसके बाद सर्किट हाउस पहुंचकर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने गोला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर सभी को बधाई दी।

उन्होंने रामपुर सीट पर भी उपचुनाव में जीत हासिल करने की बात कही। उन्होंने कहा भाजपा निकाय चुनाव में जो सीट पिछली बार हार गई थी। वहां भी इस बार जीत हासिल की जाएगी। जो नई सीट शाहजहांपुर बनी है वहां भी जीत हासिल की जाएगी। उन्होंने कहा भाजपा के सामने अब कोई विपक्ष नही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश और मायावती ट्विटर के नेता बनकर रह गए है। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी उपचुनाव और निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की जाएगी।

भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें
उन्होंने भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कहां कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों की सराहना भी करी। अध्यक्ष ने कहा पूर्व की सरकार गुंडे पालने का काम करती थी। जिस कारण जनता त्रस्त रहती थी।मगर योगी सरकार ने सबसे बड़ा काम प्रदेश से माफियाओं को खत्म करने का किया है

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में बोले कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख-किसानों को नही होने देंगे खाद की कमी

भाजपा सरकार गरीब, दलित, पिछड़े व आदिवासी सभी को एक साथ लेकर चल रही है। साथ ही सबकी विकास नीति पर कार्य कर रही है। पायल फर्नीचर हाउस पर भाजपा नेता नीरज मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष को पटका पहनाया। इस दौरान पार्षद राजेश खन्ना, चिराग गुप्ता जॉनी मित्तल, निशांक गर्ग, गणेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

ट्विटर नेता बनकर रह गए मायावती व अखिलेश
गोला उपचुनाव में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दिन रात जनता के बीच मे रहते हैं, विपक्ष की तरह नहीं कि चुनाव होते ही घर बैठ जाते हैं। बहन जी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह सिर्फ टिवटर पर बयान जारी करते हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सभी दलों की पार्टी है। हमे अब बसपा-सपा गठबंधन से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है, हमारे साथ मे जनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed