फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut Weather: रिकॉर्डतोड़ कोहरा... रात आठ बजे ही 'धुंधला' हो गया जिला, ठंड ने तोड़ा 21 साल का रिकॉर्ड

Fri, 16 Jan 2026 10:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 16 Jan 2026 10:04 PM IST
सार

शुक्रवार को शाम छह बजे से ही कोहरा छाने लगा था, जो कि आठ बजे तक पूरे जिले में छा गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री पर आ गया। शीतलहर के कारण हाथ-पैर सुन्न से पड़ गए। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Meerut Weather: Record breaking fog... Everything became blurry by 8 pm, cold broke 21 year record
मेरठ में शाम के समय छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानों में साफ दिखने लगा है। कोहरा और शीतलहर ने मिलकर ऐसा कहर बरपाया कि जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से शाम तक सूरज के दर्शन नहीं हुए और ठंड का प्रकोप लगातार बना रहा। हालात यह रहे कि सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जिसने बीते 21 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं शुक्रवार को रात आठ बजे ही घना कोहरा छा गया।

 
Meerut Weather: Record breaking fog... Everything became blurry by 8 pm, cold broke 21 year record
मेरठ में शाम सात बजे का हाल। - फोटो : अमर उजाला
सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता इतनी कम थी कि 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे और दिल्ली–देहरादून हाईवे पर चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कई जगह जाम जैसे हालात बने रहे। कोहरे और कड़ाके की ठंड ने आम लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया। 
 
Meerut Weather: Record breaking fog... Everything became blurry by 8 pm, cold broke 21 year record
अलाव का सहारा। - फोटो : अमर उजाला
दिनभर कोहरा नहीं छंटा और शाम करीब पांच बजे फिर से घना कोहरा छाने लगा। आठ बजे तक तो कोहरा भयंकर रूप से छा गया। जिससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों तक कोहरा और शीतलहर का असर बना रहेगा। हल्की बारिश की संभावना जरूर है, लेकिन फिलहाल सर्दी से राहत के आसार कम हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Weather: Record breaking fog... Everything became blurry by 8 pm, cold broke 21 year record
मेरठ में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
स्कूल खुले, ठंड में कांपे बच्चे
कई दिन बाद स्कूल खुलने पर बच्चों को कोहरे और शीतलहर के बीच स्कूल जाना पड़ा। जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय 10 बजे से 3 बजे तक कर दिया है, इसके बावजूद सुबह 11 बजे तक भी कोहरा नहीं छंटा। ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचते नजर आए। अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे।
विज्ञापन
Meerut Weather: Record breaking fog... Everything became blurry by 8 pm, cold broke 21 year record
जगह-जगह जलते रहे अलाव। - फोटो : अमर उजाला
21 साल में सबसे सर्द 16 जनवरी
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 16 जनवरी को दर्ज 13.1 डिग्री अधिकतम तापमान पिछले 21 वर्षों में सबसे कम रहा। इससे पहले 2006 में 14.7 डिग्री और 2020 में 15.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बने रहने वाले कोहरे और शीतलहर के कारण ठंड का यह दौर अभी कुछ दिन और परेशान कर सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed