{"_id":"6a2e518dcf1029cc070a7658","slug":"meerut-weather-today-intense-sunshine-causes-discomfort-right-from-the-morning-find-out-what-the-weather-wil-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Today: सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, उमस भी बढ़ीं, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Today: सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, उमस भी बढ़ीं, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम
Sun, 14 Jun 2026 12:30 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:30 PM IST
सार
मेरठ में सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। साथ ही उमस के कारण मुश्किल और ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
गर्मी में पानी ही सहारा।
विस्तार
रविवार की सुबह से ही पड़ रही तेज धूप और सूरज की तपिश ने मेरठवासियों को एक बार फिर भीषण गर्मी का एहसास करा दिया है। पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम में आए बदलाव के बाद अब दिन में निकल रही तेज धूप के कारण उमसभरी गर्मी लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही आसमान साफ रहने और तेज धूप के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दोपहर के समय गर्म हवाओं और उमस ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य से काफी कम देखी गई। गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए और वे छायादार स्थानों की तलाश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप और उमस लोगों को लगातार परेशान कर सकती है। हालांकि, पिछले दिनों हुई बारिश का सकारात्मक असर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला है। बारिश के बाद वातावरण में धूल के कण कम होने से प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे हवा अपेक्षाकृत साफ हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। दिन के समय तेज धूप और उमस का असर बना रह सकता है। ऐसे में, लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
मौसम के इस बदले स्वरूप ने एक ओर जहां प्रदूषण से कुछ राहत दी है, वहीं दूसरी ओर उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है, ऐसे में सावधानी बरतना आवश्यक है।
ये भी देखें...
आयुष धर्मांतरण प्रकरण: चांदनी का फुफेरा भाई गिरफ्तार, आयुष का बिना दाढ़ी वाला फोटो वायरल होने पर चर्चाएं तेज
ये भी देखें...
आयुष धर्मांतरण प्रकरण: चांदनी का फुफेरा भाई गिरफ्तार, आयुष का बिना दाढ़ी वाला फोटो वायरल होने पर चर्चाएं तेज