आस्था हत्याकांड: डीएनए के मामले में सुनवाई आज, पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका वांछित गौरव, कटे सिर की तलाश जारी
Meerut Student Murder: आस्था हत्याकांड में मृतका का कटा सिर अब तक नहीं मिला है। पुलिस दो टीमें लगाकर गंगनहर में तलाश कर रही है। आरोपी मौसेरा भाई गौरव फरार है। छात्रा के पिता को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं डीएनए मामले में आज कोर्ट में सुनवाई होगी।
विस्तार
Meerut Crime News: मेरठ में छात्रा आस्था हत्याकांड में बुधवार को मृतका की मां राकेश देवी के डीएनए जांच के मामले में कोर्ट में पेशी हुई। न्यायालय में इस पर सुनवाई आज होगी। उधर, एक सप्ताह बाद भी आस्था का कटा सिर नहीं मिला। पुलिस गंगनहर में तलाश कर रही है। वांछित मौसेरा भाई गौरव भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका।
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आस्था के दोस्त ने उसके शव की पहचान कर ली थी। दादरी गांव के मृतका के ताऊ और चचेरे भाइयों ने भी लिखित में आस्था की पहचान कर शव को सुपुर्दगी में लेकर दाह संस्कार किया था।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 12 जून को आपके शहर में क्या हुआ
इनका डिजिटल साक्ष्य भी है। बावजूद इसके मृतका की पहचान के लिए डीएनए जांच भी कराई जाएगी। पोस्टमार्टम के दौरान छात्रा के शव से डीएनए जांच के लिए फेफड़े का नमूना संरक्षित रखा गया है।
डीएनए जांच के लिए मृतका की मां का नमूना लिया जाएगा। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। बुधवार को आस्था की मां राकेश देवी को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों ओर से बहस की गई। कोर्ट डीएनए सैंपल पर आज सुनवाई करेंगी।