फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Forecast Update Today: Temperature drops due to easterly winds, drizzle likely at some places

Meerut Weather News : पुरवाई हवा के चलने से तापमान में गिरावट, कुछ स्थानों पर आज बूंदाबांदी के आसार

Tue, 29 Apr 2025 10:22 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 29 Apr 2025 10:22 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिन से लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच हवा का रुख बदलते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगे विस्तार से पढ़ें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल।

विज्ञापन
Meerut Weather Forecast Update Today: Temperature drops due to easterly winds, drizzle likely at some places
खेत में गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिन से लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच हवा का रुख बदलते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दो से तीन डिग्री तक तापमान कम हो गया है। आगामी 2 दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को भी सुबह से ही हवा की गति तेज होने के चलते मौसम बदला हुआ दिखाई दे रहा था। हवा के बदलने से तापमान में गिरावट आई है और मौसम में नमी में बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि दो दिन तक तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी के आसान नहीं है। दिन में हवा का रुख पुरवाई होने के चलते मौसम में राहत रहेगी और तापमान भी कम रहेगा साथ ही मेरठ समेत आसपास के जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी कम रहेगा।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut: जमानत पर जेल से बाहर आए युवक की हमलावरों ने कनपटी पर गोली मारकर हत्या की, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई दिन से बढ़ते तापमान के चलते हवा का रुख पुरवाई होने के चलते मौसम में बदलाव दिखाई दिया। सुबह से ही मौसम बदला हुआ था तराई क्षेत्र समेत वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम बदल सकता है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

पिछले 4 दिन से दिन का तापमान 41 डिग्री से ऊपर चलने के चलते गर्मी का असर तेज बना हुआ था। दिन में चल रही हीट वेव भी परेशान कर रही थी। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में थोड़ा बदलाव दिखाई दिया मौसम विभाग ने बुधवार को मेरठ समेत कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 

बूंदाबांदी का असर तराई क्षेत्र में ज्यादा दिखाई देगा जिस कारण से हवा का रुख पुरवाई होने के चलते दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। 

मौसम में अभी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि आज कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच हवा की रफ्तार तेज रहेगी और मौसम में नमी बढ़ सकती है। अगले एक दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मेरठ के अलावा अन्य जिलों में तराई क्षेत्र में बूंदाबांदी थोड़ी और ज्यादा होने की संभावना है जिस कारण से मौसम बदलेगा और प्रदूषण में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed