फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Forecast Update Today: Humidity Troubles After Rain, Light Showers Expected for Two days

Meerut Weather Today: तेज धूप ने तपाया, उमस बरकरार, अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार

Tue, 27 May 2025 11:25 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 27 May 2025 11:25 AM IST
सार

मेरठ में सोमवार को बारिश के बाद तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन हल्की बारिश की संभावना जताई है। AQI में भी सुधार देखा गया।

विज्ञापन
Meerut Weather Forecast Update Today: Humidity Troubles After Rain, Light Showers Expected for Two days
मेरठ में मौसम - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार की बारिश से राहत महसूस करने के बाद सोमवार का दिन मेरठवासियों के लिए फिर से परेशानी भरा रहा। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी और उसके साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। कई इलाकों में लोग दिनभर पसीना पोंछते नजर आए।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिन तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन तब तक उमस और तापमान का असर बना रह सकता है। रविवार को हुई बारिश से वातावरण में थोड़ी नमी जरूर आई थी, लेकिन सोमवार की चटक धूप ने उसे भी कम कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रभारी मंत्री बोले: कूड़े से सोना बनाने वाली मशीन लगाएंगे, अखिलेश का पलटवार- भाजपा में दूर से फेंकने का...! 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित मौसम वेधशाला के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार बहुत धीमी रहने से गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया।

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार 
बारिश के बाद मेरठ समेत आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला।
मेरठ सिटी: 62
गंगानगर: 82
जयभीम नगर: 78
पल्लवपुरम: 46
दिल्ली रोड: 85
बेगमपुल: 95 

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 37.1°C
सूर्योदय  05:22 am
सूर्यास्त 07:10 pm
हवा की गति -14.8 प्रतिघंटा
आर्द्रता -45%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -5:03 am 
चंद्रास्त - 7 बजकर 48 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed