फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister in charge said: We will install a machine to make gold from garbage, Akhilesh retort

प्रभारी मंत्री बोले: कूड़े से सोना बनाने वाली मशीन लगाएंगे, अखिलेश का पलटवार- भाजपा में दूर से फेंकने का...!

Tue, 27 May 2025 11:10 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 27 May 2025 11:10 AM IST
सार

मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेरठ में ऐसी मशीन लगेगी, जिससे कूड़े से सोना बनेगा। वहीं उनके इस बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए चुटकी ली है।

विज्ञापन
Minister in charge said: We will install a machine to make gold from garbage, Akhilesh retort
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मेरठ में ऐसी मशीन लगेगी, जिससे कूड़े से सोना बनेगा। ये मशीन जल्द तैयार हो जाएगी। मशीन तैयार होने पर मेरठ में कूड़े से सोना बनेगा।  वहीं उनके इस बयान पर सियासत गर्म हो गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए उन्हें कई काम याद दिला दिए तो वहीं भाजपा पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नालों से गंदगी निकाली जाए और गीला कूड़ा भी उठाकर निस्तारण करें। सभी विभाग तीन माह की कार्ययोजना बनाकर काम करें। जल जीवन मिशन के तहत गांव में शत-प्रतिशत पानी की सप्लाई की जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को समीक्षा बैठक में हिस्सा ले रहे थे प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री ने सोमवार को विकास भवन में स्वच्छ पेयजल, दुग्ध विकास, राशन वितरण, स्वच्छता, पेंशन, विवाह अनुदान, विद्युत आपूर्ति, संक्रामक रोग नियंत्रण, गोसंरक्षण, हरा चारा भूसा, पेयजल आदि की व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि पानी का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। बरसात से पहले नालों की सफाई की जाए। 

आंधी के कारण टूटे बिजली तार, खंभों और ट्रांसफार्मरों को युद्ध स्तर पर ठीक करके बिजली आपूर्ति चालू की जाए। बरसात के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराया जाए। संक्रामक रोगों को रोकने के लिए टीकाकरण, एंटी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग आदि किया जाए। गोशालाओं में भूसा, चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी अश्विनी त्यागी, गुलाम मोहम्मद, एसएसपी विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी आदि मौजूद रहे।

Minister in charge said: We will install a machine to make gold from garbage, Akhilesh retort
बैठक - फोटो : संवाद

विपक्षियों की सोच पर आ रहा तरस: धर्मपाल
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, मैं गरीब किसान परिवार में पैदा हुआ हूं। खुद हल चलाया है। इसलिए कूड़ा, गन्ना व चीनी में अंतर जानता हूं। मेरठ में कूड़े से ऊर्जा व खाद बनाने के लिए एनटीपीसी तीन करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट लगा रही है। मेरा कूड़े से सोना पैदा होने की बात कहने के पीछे का उद्देश्य यह था कि जब कूड़े से कम्पोस्ट खाद बनेगी, तो वही खाद जब खेतों में जाएगी तो उत्पादन बढ़ेगा। विपक्षी मेरे बयान का गलत अर्थ लगा रहे हैं।

कूड़े वाले बयान पर अखिलेश यादव ने  भी किया वार
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के कूड़े से सोना बनाने के बयान पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के दुग्ध मंत्री से आग्रह है कि वो पहले कन्नौज में बने-बनाए काउ मिल्क प्लांट को ही चलाकर दुग्ध किसानों के लिए कुछ आमदनी की व्यवस्था करा दें, फिर कूड़े से सोना बनाने की मशीन की बात करें। भाजपा में दूर से फेंकने का कम्पटीशन चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed