{"_id":"6860ce788a6d187b7709b6ef","slug":"meerut-weather-changed-due-to-drizzling-rain-relief-from-heat-know-how-the-weather-will-be-in-next-two-days-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रिमझिम बारिश से बदल गया मौसम, गर्मी से मिली राहत, जानें कैसा रहेगा अगले दो दिनों का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रिमझिम बारिश से बदल गया मौसम, गर्मी से मिली राहत, जानें कैसा रहेगा अगले दो दिनों का मौसम
Sun, 29 Jun 2025 10:56 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:56 AM IST
सार
Weather Report: मेरठ में रविवार सुबह से ही आसमान पर बादल छा गए। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने लगी। आज पूरे दिन और अगले दो दिनों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शहर में इंदिरा चौक के पास बारिश में गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव के चलते गर्मी परेशान कर रही थी। उमस के चलते हाल बेहाल हो रहा था। रविवार को सुबह से ही मौसम बदल गया। आसमान पर काले बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ बारिश भी शुरू हो गई है। आगामी 2 दिन तक मानसून की अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है। फिलहाल मेरठ में अभी अच्छी बारिश का इंतजार है। अमूमन 27 जून तक मेरठ में मानसून पहुंच जाता है, मगर इस बार दो-तीन दिन लेट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की पूरी बारिश मेरठ समेत आसपास के जिलों में होगी। सुबह से ही बदले मौसम के बीच रिमझिम बारिश ने दिन के तापमान और उमस को भी काम कर दिया है। बारिश के होने से जहां एक क्वालिटी इंडेक्स 100 से नीचे आ जाएगा। वहीं शहर वासियों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। यह बारिश फसलों के लिए भी काफी लाभकारी होगी।
