फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Video of women bathing in a bathroom recorded in Lalkurti; colony residents thrashed two youths

मेरठ: लालकुर्ती में बाथरूम में नहाती महिलाओं का वीडियो बनाया, कॉलोनी के लोगों ने दो युवकों को धुना; गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 12:21 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 17 Sep 2026 12:21 AM IST
सार

लालकुर्ती की एक कॉलोनी में दो सफाईकर्मियों ने रोशनदान में मोबाइल रखकर नहाती हुई महिलाओं का वीडिया बना लिया। पड़ोसी ने देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने पकड़कर दोनों की पिटाई की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Meerut: Video of women bathing in a bathroom recorded in Lalkurti; colony residents thrashed two youths
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालकुर्ती थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दो सफाई कर्मचारियों ने रोशनदान में मोबाइल लगाकर नहाती हुईं महिलाओं की वीडियो बना ली। इस दौरान पड़ोसी ने देख लिया। उसने दोनों कर्मचारियों को दबोच लिया और महिलाओं को इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिलाओं और उनके परिजनों ने सफाई कर्मचारियों की पिटाई कर दी। बाद में दोनों को लालकुर्ती पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, कॉलोनी में जेठानी और देवरानी मकान के प्रथम तल पर रहते हैं। मकान के पिछले हिस्से में बाथरूम बना हुआ है। जहां पर रोशनदान भी है। बाथरूम के पीछे एक गली में से दो सफाई कर्मचारी राहुल और सोनू निवासी बुढ़ाना गेट वीडियो बना रहे थे। देवरानी और जेठानी दोनों की नहाते हुए रोशनदान से वीडियो बना ली। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक की निगाह पड़ी। उसने दोनों को दबोच लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं और उनके परिवार को जानकारी दी। देखते ही देखते दो कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने दोनों सफाई कर्मचारियों की पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और पिटाई कर रहे लोगों के चंगुल से दोनों को छुड़ाकर थाने ले गई। पीड़ित परिवार की ओर से लालकुर्ती थाने पर तहरीर दी गई। पुलिस ने राहुल और सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पिटाई से दोनों को चोट भी लगी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी देखें...
मेरठ: सदर के मंदिर में 100 करोड़ के घोटाले का केस, आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल; इनके नाम हैं शामिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed