फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut vibhu Sharma won silver medal in shooting competition

शूटिंग प्रतियोगिता में मेरठ के विभु शर्मा ने जीता रजत पदक

Tue, 21 Nov 2017 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 21 Nov 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
Meerut vibhu Sharma won silver medal in shooting competition
विभु शर्मा ने शूटिंग में जीता रजत - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। नई दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 61वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में मेरठ के विभु शर्मा ने रजत पदक हासिल किया है। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन ने ओलंपिक खेलों में पहली बार 50 मीटर पिस्टल और 50 मीटर राइफल प्रोन और डबल ट्रैप को हटाकर मिक्स्ड इवेंटस को शामिल करने का फैसला किया है। जिसमें 15 वर्षीय विभु शर्मा और सौम्या की टीम ने दिल्ली के लिए रजत पदक जीता है। विभु शर्मा 2013 से भारत के शीर्ष 12 जूनियर खिलाड़ियों के नेशनल स्क्वाड भी रहे हैं। फिलहाल वो दिल्ली के संस्कृति स्कूल में 10वीं के छात्र हैं। 

विज्ञापन


पढ़ें : शादी से पहले भुवी का जलवा, भुवनेश्वर के पिता बोले- खुशी हुई दोगुनी
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विवि में अंतर महाविद्यालय पुरुष वर्ग की दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन अब 24 नवंबर से होगा। पहले यह प्रतियोगिता 23 नवंबर से होनी थी, लेकिन निकाय चुनाव के कारण तिथि बदली गई है। प्रतियोगिता सुबह 8:30 बजे से भामाशाह पार्क में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें सुबह 8:00 बजे तक मैदान पर पहुंच जाएं। टीम मैनेजर के साथ न आने वाली टीमों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। विवि द्वारा निर्धारित पात्रता प्रपत्र की चार प्रतियां टाइप या कंप्यूटर टाइप, माता-पिता के नाम सहित भरकर प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षर कराकर लाना होगा। खिलाड़ी अपने साथ कॉलेज का परिचय पत्र, शुल्क रसीद व अन्य कागज भी लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित ने किया नाम रोशन
दीवान पब्लिक स्कूल वेस्ट एंड रोड के कक्षा दस के छात्र विदित जैन ने शूटिंग प्रतियोगिता में अपने स्कूल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। ब्राइट स्कॉलर स्कूल सोनीपत में आयोजित सीबीएसई इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम्स प्रतियोगिता 2017-18 में विदित ने स्वर्ण पदक जीता। विदित का चयन दिसंबर में तिरुवनंतपुरम (केरल) में होने वाली नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। विदित इससे पूर्व कई प्रदेशस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में गोल्ड व सिल्वर पदक जीत चुका है। डीपीएस के प्रधानाचार्य एचएम राउत ने विदित को बधाई दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed