फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhubaneswar performance before marriage, Speak Bhubaneswar father

शादी से पहले भुवी का जलवा, भुवनेश्वर के पिता बोले- खुशी हुई दोगुनी

Tue, 21 Nov 2017 02:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 21 Nov 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
Bhubaneswar performance before marriage, Speak Bhubaneswar father
भुवनेश्वर कुमार और उनके पिता

मेरठ। शादी से ठीक दो दिन पहले भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। टेस्ट मैच के लिए भुवी को मैन आफ द मैच चुना गया। शादी से पहले टेस्ट मैच में अच्छे प्रदर्शन से उनका परिवार और प्रशंसक बेहद खुश हैं। खास बात यह है 23 नवंबर को भुवनेश्वर अपनी बचपन की दोस्त नूपुर नागर के साथ शादी के बंधन में वाले हैं। 

विज्ञापन


पढ़ें : भुवी की शादी में नजर आएंगे सीएम और डिप्टी सीएम, दिया न्यौता
विज्ञापन


श्रीलंका की टीम इन दिनों भारत दौरे पर है। कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए सिरीज के पहले टेस्ट मैच में भुवनेश्वर ने दोनों पारियों में 38 ओवर में 13 मेडन, 88 रन देकर आठ विकेट झटके। भुवनेश्वर की अच्छी गेंदबाजी से मैच ड्रा हो गया। पिता किरनपाल सिंह ने बताया कि शादी से पहले भुवनेश्वर के प्रदर्शन से शादी की खुशी दोगुनी हो गई है। इससे परिवार के लोग शादी से पहले ही जश्न के मूड में आ गए हैं। सोमवार शाम भुवी के पिता किरनपाल गंगानगर स्थित आवास के बाहर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए। मंगलवार को भुवी और नूपुर की सगाई होगी। जबकि बुधवार को गढ़ रोड स्थित होटल ब्राड-वे-इन में महिला संगीत के साथ अन्य रस्में होनी हैं। नूपुर नागर रविवार को परिवार के बीच मौजूद रहीं। सोमवार को वो अपनी मम्मी कमलेश के साथ नोएडा के लिए रवाना हो गईं। नूपुर शादी से एक दिन पहले मेरठ आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज रात आएंगे भुवी

Bhubaneswar performance before marriage, Speak Bhubaneswar father
भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर

पिता किरनपाल ने बताया कि भुवनेश्वर मंगलवार देर रात तक मेरठ पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार को परतापुर के होटल ब्रावुरा में भुवी-नूपुर एक दूजे संग सात फेरे लेंगे। रात में रिसेप्शन होगा। इसके बाद 26 नवंबर में बुलंदशहर के लुहराली गांव में दूसरा रिसेप्शन और 2 से 5 दिसंबर के बीच दिल्ली के ताज में तीसरा रिसेप्शन होगा। इसमें श्रीलंका और भारतीय टीम, बीसीसीआई सदस्य, राजनीतिक हस्तियों सहित फिल्म स्टार शामिल हो सकते हैं। शादी के सभी कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भुवी के पिता किरनपाल दिन रात तैयारियों में लगे हैं। भुवी के प्रशंसकों को भ्ज्ञी उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है।

पढ़ें : भुवनेश्वर की शादी में होंगे ये खास कार्यक्रम, जानने के लिए पढ़ें

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed