फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Vaccine will be done by air pressure, not needle, training is being given to ANM

मेरठ : सुई नहीं हवा के दबाव से लगेगी वैक्सीन, एएनएम को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Tue, 28 Dec 2021 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Dec 2021 12:12 PM IST
सार

मेरठ में शहरी क्षेत्र में अब बिना सुई के हवा के दबाव यानी एयर प्रेशर से लगने वाली वैक्सीन जायकोव डी के शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए चिकित्सका अधिकारियों ने एएनएम को प्रशिक्षण दिया।  

विज्ञापन
Meerut: Vaccine will be done by air pressure, not needle, training is being given to ANM
वैक्सीन के बारे में जानकारी देती डब्ल्यूएचओ अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शहरी क्षेत्र में अब बिना सुई के हवा के दबाव (एयर प्रेशर) से लगने वाली वैक्सीन जायकोव-डी के शिविर लगाए जाएंगे। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में चिकित्सा अधिकारियों ने एएनएम को वैक्सीन लगाने का प्रशिक्षण दिया। प्रोजेक्टर के माध्यम से भी समझाया। 

विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि इस वैक्सीन की तीन डोज लगवानी पड़ेंगी। पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरी और 56 दिन बाद तीसरी डोज लगाई जाएगी। प्वाइंट एक-एक एमएल वैक्सीन दोनों कंधों के पास लगाई जाएगी। यह एक डोज होगी। इसे फार्माजेट मशीन से लगाया जाएगा, जो जिले को 20 मिली हैं। वैक्सीन की शीशी में 10 डोज हैं। चार घंटे तक एक शीशी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह वैक्सीन नए व्यक्ति को लगेगी। जिसे कोवाक्सिन या कोविशील्ड की डोज लग चुकी है, उसे यह नहीं लगाई जाएगी। फिलहाल इसके शिविर शहरी क्षेत्रों में लगाए जाएंगे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुर्लभ गिद्ध बेआवाज: जानलेवा चीनी मांझे ने छीन ली परिंदे की परवाज, दिल छु लेगी ये कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

कोवाक्सिन और कोविशील्ड से है अलग
कोवाक्सिन और कोविशील्ड की प्वाइंट 5 एमएल की डोज एक बार में लगाई जाती है। यह एक बार में एक ही हाथ पर लगती है। इनकी दो डोज लगाई जाती हैं। 

पहली खेप में मिलेंगी 67 हजार डोज 
डब्ल्यूएचओ की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रिया ने बताया कि जिले में शुरू में 67 हजार डोज मिलेंगी। फिलहाल कुल दो लाख डोज मिलनी हैं। इसके     लिए कोवाक्सिन और कोविशिल्ड से अलग शिविर लगाए जाएंगे। 

डीएनए आधारित वैक्सीन
डॉ. वीपी शर्मा ने बताया कि इस वक्त जहां दुनियाभर में आरएनए वैक्सीन की मौजूदगी सबसे ज्यादा है, वहीं जायडस कैडिला की ये वैक्सीन विश्व की पहली डीएनए आधारित वैक्सीन है। जायकोव-डी बगैर सुई के दी जाएगी। यह बच्चों को भी आसानी से लगाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed