फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, A video viral of Medical College after patient died due to negligence of doctors

लापरवाही की हदें पार: मेडिकल कॉलेज में मरीज को किसी ने नहीं देखा... हो गई मौत

Fri, 22 May 2020 02:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 May 2020 02:51 PM IST
सार

  • मेरठ में लापरवाही का एक और वीडियो वायरल
  • इससे पहले भी कई वीडियो हुए वायरल
  • यह वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ

विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, A video viral of Medical College after patient died due to negligence of doctors
सूचना पर पहुंचा वार्ड ब्वॉय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोरोना संदिग्ध वार्ड का एक और वीडियो वायरल हुआ। 31 सेकेंड के इस वीडियो को वहां भर्ती मरीजों ने ही बनाया है। वीडियो में वह बता रहे हैं कि यहां पर एक मरीज लाया गया। आने के आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। मरीज के आने के बाद उसे किसी डॉक्टर ने नहीं देखा। बहुत कहने के बाद में दो लोग आए। उन्होंने जांच की तो मरीज की मौत हो चुकी थी। अब शव को यहां से ले जाया जा रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कोरोना वार्ड में डांस, बढ़ रहा मरीजों का आत्मविश्वास, 11 जगह से टूटी थीं हड्डियां, ठीक होकर लौटे घर
विज्ञापन


मरीजों ने बताया यह वीडियो बुधवार शाम का है। उन्होंने मांग की थी कि जो मरीज लाए हैं, उन्हें देखा जाए। जरूरत पर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया जाए। बार-बार कहने पर आधे घंटे बाद दो वार्ड ब्वॉय आए। उन्होंने देखा तो मरीज की मौत हो चुकी थी। उन्होंने चादर में लपेटकर शव को स्ट्रेचर पर डाला और ले गए। मरीजों के अनुसार यह बड़ी लापरवाही है। अगर मरीज मर चुका था तो उसे इस वार्ड में क्यों लाया गया। और अगर जिंदा था तो उसका इलाज क्यों नहीं किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 4.0 में छूट से बड़ी राहत, जानें- पश्चिमी यूपी के जिलों में कहां क्या बदलाव, बाजारों में उमड़ी भीड़, तस्वीरें

जहां लापरवाही के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं कोरोना वार्ड में भर्ती कुछ मरीज वहां के सकारात्मक वीडियो बना रहे हैं। इसमें मरीज बता रहे हैं कि उन्हें समय पर दवाई और खाना मिल रहा है। कोई परेशानी नहीं है। कुछ ऑडियो में चिकित्सक भी मरीजों से बात कर रहे हैं, उनका हाल पूछ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: वायरल ऑडियो में छलका मरीज का दर्द, 'न डॉक्टर आते हैं, न मिल रही दवाई'

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed