फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 21 policemen has sent to quarantine center at Mundali police station at Meerut

मेरठ: मुठभेड़ में पकड़ा गया गोकश निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, थाने के 21 पुलिसकर्मी क्वारंटीन

Fri, 12 Jun 2020 05:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jun 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 21 policemen has sent to quarantine center at Mundali police station at Meerut
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मुंडाली थाने के 21 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में मंगलवार रात को पुलिस ने मुठभेड़ में एक गोकश को पकड़ा था। पुलिस ने उसे मेडिकल में भर्ती कराया था। जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इसका पता चलते ही थाना पुलिस और मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सभी पुलिसकर्मियों ने खुद को बैरक में क्वारंटीन कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम दो दिन बाद इनकी जांच कर सैंपल भेजेगी।

विज्ञापन


मुंडाली थाना पुलिस ने मंगलवार रात अजराड़ा के जंगल में मुठभेड़ के एक गोकश को पकड़ लिया था, जबकि दूसरा फरार हो गया था। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां से उसे अस्थायी जेल भेजा दिया था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि थाने के 21 पुलिस कर्मचारी मुठभेड़ में शामिल थे। एसओ ने सीएचसी प्रभारी खरखौदा डॉ. आरके सिरोहा से सभी की जांच कराने को कहा। एसओ और सीएचसी प्रभारी ने बताया कि गोकश दो दिन पहले ही गांव आया था। उसकी पत्नी और बच्चे अलग रहते हैं। इसलिए क्षेत्र सील नहीं किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में बिगड़ रहे हालात, फिर कोरोना से तीन की मौत, अब तक 45 लोग गंवा चुके हैं जान
विज्ञापन
विज्ञापन


बाफर गांव में संक्रमित के संपर्क में मिले 21 लोग
जानीखुर्द के गांव बाफर में बुधवार को एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव बाफर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में 21 लोग मिले। जानी क्षेत्र के कोविड अधिकारी विकास ने बताया कि इनकी जल्द ही जांच कराई जाएगी। 

20 की रिपोर्ट आई निगेटिव
अजराड़ा में मेडिकल में भर्ती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के नौ परिजनों के सैंपल भेजे थे। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में सभी निगेटिव मिले। सीएचसी प्रभारी खरखौदा डॉ. आरके सिरोहा ने यह जानकारी दी। वहीं सीएचसी भगवानपुर के प्रभारी डॉ. रोहित ने बताया कि गांव सिसौली के दो युवक पॉजिटिव मिले थे। दोनों के परिवार में से 11 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया था। परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। सभी 11 परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed