फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, two person has died from corona virus in today

मेरठ में बिगड़ रहे हालात, फिर कोरोना से तीन की मौत, अब तक 45 लोग गंवा चुके हैं जान

Fri, 12 Jun 2020 01:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jun 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, two person has died from corona virus in today
मेरठ में कोरोना से मौत - फोटो : गूगल

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार को कोरोना से तीन और लोगों की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है। जनपद में अब तक 45 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। 

विज्ञापन


बताया गया कि इनमें दो की मौत मेरठ मेडिकल कॉलेज में तो तीसरी मौत सुभारती मेडिकल अस्पताल में हुई है। इनमें एक सरधना क्षेत्र के रहने वाले थे। सरधना सीएचसी प्रभारी राजेश कुमार ने पुष्टि की है। कोरोना से मौत होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं परिवार के आठ सदस्यों को पहले ही होम क्वारंटीन किया गया था। इनके घर से बाहर जाने पर सख्त पाबंदी लगाई गई थी।
विज्ञापन


उधर, दूसरे शख्स 38 वर्षीय मूल रूप से सैनी गांव के रहने वाले थे। दिल्ली में प्लंबर का काम करते थे। परतापुर में पुलिस स्टेशन के नजदीक परिवार के साथ किराए पर रहते थे। बृहस्पतिवार को ही इनको कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान इनकी मृत्यु हो गई। नोडल अधिकारी डॉक्टर टीवीएस आर्य ने बताया कि इनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वह शव लेने के लिए मेडिकल पहुंच गए हैं। सैनी सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह का गांव है। मौत की खबर से वहां खलबली मची है, क्योंकि मृतक के परिवार के अन्य लोग सैनी में ही रहते हैं। वहीं तीसरे शख्स शास्त्रीनगर निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को भी कोरोना के चार मरीजों की मौत हो गई थी। जिसमें एक मेरठ का था। वहीं, मेरठ में नौ नए संक्रमित मिले थे। अब तक 564 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 400 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 45 की मौत हो चुकी है।

अनामिका शुक्ला के नाम पर फिर एक बड़ा खुलासा, वार्डन पर गिरी गाज, ये है पूरा मामला

मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी टीवीएस आर्य ने बताया कि मेरठ के शताब्दीनगर निवासी 70 वर्षीय, हापुड़ निवासी 57 वर्षीय व अन्य शख्स 70 वर्षीय और बागपत निवासी 43 वर्षीय की मौत हो गई। मंगलवार को आठ और बुधवार को छह मरीजों की मौत हुई थी।

सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 233 सैंपलों में नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। किठौर निवासी 35 वर्षीय युवक, भगवतपुरा निवासी 32 वर्षीय महिला, खैर नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, आबूलेन निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति, परतापुर थाने के समीप रहने वाले 38 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। 

इसके अलावा कंकरखेड़ा में कार वर्कशॉप में काम करने वाले प्रभात नगर निवासी 42 वर्षीय युवक, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी 28 वर्षीय युवक, वेस्ट एंड रोड निवासी 35 वर्षीय एक पत्रकार और आदर्श नगर निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed