फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two wives reached SSP office to stop husband's third marriage with seven children

Meerut: सात बच्चों संग पति की तीसरी शादी रुकवाने एसएसपी कार्यालय पहुंचीं दो पत्नियां, शौहर ने रखी ये शर्त

Wed, 29 Mar 2023 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Mar 2023 12:31 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट निवासी दो पत्नियां सात बच्चों के साथ पति की तीसरी शादी रुकवाने के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। उन्हाेंने बताया कि पति तीन तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ रहता है लेकिन अब वह तीसरी शादी कर रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Two wives reached SSP office to stop husband's third marriage with seven children
Nikaah, निकाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एसएसपी कार्यालय में रोचक मामला सामने आया, जहां दो पत्नियां अपने पति की तीसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाने पहुंचीं। पहले से दो पत्नियां होते हुए उनका पति तीसरी शादी कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनका पति सप्ताह में तीन-तीन दिन उनके साथ रहता है। अब वह तीसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। यदि शादी हुई तो पति उन्हें समय नहीं देगा। दोनों ने अफसरों से न्याय दिलाने की मांग की।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी दो महिलाएं अपने सात बच्चों को लेकर एसएसपी कार्यालय पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनका पति फैक्टरी में काम करता है। दो साल पहले उन्हें पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर रखी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: अब 30 जून तक करा सकेंगे पैन को आधार कार्ड से लिंक, कल से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी शादी का पता चलने पर बाद दोनों पत्नियों ने एक साथ रहने से इनकार कर दिया, लेकिन सहमति बनी कि दोनों अलग-अलग रहेंगी। पति तीन दिन एक पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। हफ्ते का एक दिन वह अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकता है।

दोनों महिलाओं के अनुसार 15 दिन पहले उन्हें पता चला कि उनका पति एक विधवा महिला से शादी की तैयारी कर रहा है। पति समझाने पर भी नहीं समझा और उन्हें तलाक की धमकी दे रहा है। दोनों का कहना था कि पति के कमाई से ही उनका परिवार चल रहा है। ऐसे में वह तलाक भी नहीं चाहतीं और ये भी नहीं चाहतीं कि पति तीसरी शादी करे। पीड़िताओं ने अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed