लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मेरठ कॉलेज में बुधवार को एडमिशन लेने पहुंचे सहारनपुर के छात्र आशु त्यागी के साथ मारपीट को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि लाइब्रेरी के अंदर पुलिस लाइन निवासी लवीश, उलखपुर निवासी हर्षित वर्मा, भावनपुर निवासी ऋषभ व परीक्षितगढ़ निवासी कार्तिक ने साथियों के साथ मिलकर छात्र पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने ही एक दूसरे को जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 of 6
आपस में भिड़ते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर निवासी आशु त्यागी मेरठ कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में अपने साथियों के साथ दाखिला लेने के लिए आया था। फार्म जमा करने के बाद वह लाइब्रेरी में चला गया था। वहीं आरोपी लविश अपने साथियों के साथ लाइब्रेरी में पहुंच गया। आरोपियों ने छात्र पर कमेंट करना शुरू कर दिया। आशु ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया तो मामला बढ़ गया। आरोपियों ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। हमलावरों ने छात्र की पिटाई शुरू कर दी।
3 of 6
छात्रों को रोकती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
छात्र को बचाने के लिए उसके दोस्त दक्ष चौधरी, कुशल, विजित, अभिनय व हिमांशु भी मौके पर आ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लात-घूंसों व बेल्ट चलने लगे। मारपीट के दौरान कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। छात्राओं व अन्य छात्रों ने भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
4 of 6
आरोपियों को पकड़कर थाने ले जाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मारपीट कर रहे छात्रों को पकड़ लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पुलिस के सामने बेल्ट से हमला किया। पुलिस कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। सीओ कैंट ने बताया कि दोनों पक्षों के नौ छात्र पुलिस हिरासत में हैं। आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
5 of 6
आपस में उलझते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने भी नहीं रुके आरोपी
हंगामा बढ़ने पर दोनों पक्षों के छात्र मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कॉलेज परिसर में जमकर मारपीट हुई। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक छात्र को बचाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, जबकि हमलावर पुलिस की मौजूदगी में भी एक दूसरे पर बेल्ट से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हमलावरों में पुलिस का खौफ भी नहीं दिखाई दे रहा था। पुलिस हमलावरों के सामने बेबस नजर आई।