फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two big examinations will be held in the city today, more than 30 thousand candidates will be involved

Meerut: शहर में आज दो बड़ी परीक्षाएं, 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, लग सकता है जाम

Sun, 12 Jun 2022 11:29 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Jun 2022 11:29 AM IST
सार

लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार को मेरठ में 37 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। 17323 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं रेलवे की परीक्षा भी दो पालियों में होगी।

विज्ञापन
Meerut: Two big examinations will be held in the city today, more than 30 thousand candidates will be involved
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ शहर में रविवार को दो बड़ी परीक्षाएं हैं। इनमें 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। वहीं 10 हजार से अधिक लोग इनके साथ भी होंगे। इस कारण शहर में जाम की समस्या बन सकती है।
विज्ञापन


लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार को मेरठ में 37 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। 17323 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं रेलवे की परीक्षा भी दो पालियों में होगी। इसमें 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एडीएम सिटी दिवाकर सिंह ने बताया कि परीक्षा में 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहेगी। यातायात प्रभावित न हो, इसको लेकर फ्लाइंग दस्ता सड़क पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर एक दरोगा और दो कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई है। थाना पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस समन्वय बनाकर यातायात के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी संभालेंगी। बाहर से आने वाले अभ्यर्थी जाम न फंसे, इसको लेकर पूरे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed