Meerut: भारत माता की जय और देशभक्ति के तरानों से गूंजा शहर, तिरंगा बाइक रैली में दिखा राष्ट्रप्रेम का जोश
मेरठ में अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शुक्रवार सुबह तिरंगा बाइक रैली शुरू हुई। भारत माता की जय के नारों और देशभक्ति के तरानों के बीच निकली रैली का शहर में करीब 85 जगह स्वागत किया जाएगा। रैली में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होकर राष्ट्र के नाम एकजुटता का संदेश दे रहे हैं।
विस्तार
अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत शुक्रवार सुबह नौ बजे मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय से तिरंगा बाइक रैली शुरू हुई। भारत माता की जय और देशभक्ति के तरानों के साथ निकली रैली का समापन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में होगा। रैली में युवा, महिलाएं, धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं। सर्व समाज राष्ट्र के नाम एकजुट होकर देशभक्ति का संदेश दे रहा है।
85 जगह फूल बरसाकर होगा रैली का स्वागत
तिरंगा बाइक रैली के स्वागत के लिए शहर में करीब 85 स्थान तय किए गए हैं। इन स्थानों पर रैली पर फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा। रैली में शामिल लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट लगाकर आने की अपील की गई है। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकजुटता की भावना को मजबूत करना है।
मोहकमपुर से सीसीएसयू तक जाएगा रैली का काफिला
रैली मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय से शुरू होकर नवीन मंडी, टीपी नगर, बागपत रोड, मेट्रो प्लाजा, ईदगाह चौराहा, मेहताब, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, भैंसाली मैदान, छावनी रामलीला समिति कार्यालय, सदर थाना, सदर सराफा, चौक बाजार, आबूलेन, बेगमपुल, जीआईसी, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा और गढ़ रोड से होते हुए आंबेडकर इंटर कॉलेज के सामने से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंचेगी।
रैली का लाइव प्रसारण देखें: https://www.facebook.com/share/v/1CaHf35jh2/
आज शहीदों की याद में जलाएं एक दीप
अभियान के तहत शुक्रवार शाम शहीदों की याद में लोगों से अपने घर के आसपास और चौराहों पर एक दीप जलाने की अपील की गई है। दीप जलाने के बाद उसका फोटो, स्थान और उसमें शामिल लोगों के नाम लिखकर 7617566168 पर भेजने को कहा गया है। इन तस्वीरों और जानकारी को प्रकाशित किया जाएगा।
15 अगस्त को प्रमुख चौराहों पर होगा सामूहिक राष्ट्रगान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त की सुबह ठीक 10 बजे शहर के प्रमुख चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान होगा। लोगों से अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर इस महाअभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.