फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tributes paid to farmers martyred in Lakhimpur Kheri at Sivaya toll plaza

मेरठ: लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को सिवाया टोल प्लाजा पर दी श्रद्धांजलि  

Thu, 21 Oct 2021 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Oct 2021 11:21 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की अस्थियां गुरुवार की सुबह सिवाया टोल प्लाजा पहुंची। टोल प्लाजा पर किसानों ने अस्थि कलश पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Meerut: Tributes paid to farmers martyred in Lakhimpur Kheri at Sivaya toll plaza
shivaya toll plaza - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी हिंसा में शहीद हुए किसानों को गुरुवार को सिवाया टोल प्लाजा पर श्रद्धांजलि दी गई। दरअसल, हिंसा में शहीद हुए किसानों की अस्थियों को लेकर किसान 11 बजे हरिद्वारा के लिए निकले।

विज्ञापन


इस दौरान किसान एनएच-58 से निकलते हुए सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां पहले से धरनारत किसानों ने फूलमालाओं के साथ किसानों का स्वागत किया और शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। किसानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी में आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की अस्थियां गुरुवार की सुबह सिवाया टोल प्लाजा पहुंची। टोल प्लाजा पर किसानों ने अस्थि कलश पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने दो मिनट का मौन रखकर कर शहीद किसानों की आत्मा के लिए प्रार्थना की, सिवाया टोल प्लाजा से भारतीय किसान यूनियन के नेता विजयपाल घोपला कार्यकर्ताओं के साथ अस्थि विसर्जन के लिए अस्थि कलश लेकर निकले। किसानों की अस्थि कलश आने की सूचना पर दौराला पुलिस भी पहले ही पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed