Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Toll Plaza Clashes: Lawyers Clash with Kashi Toll Staff, Two Arrested for Assaulting Employees at Siway

मेरठ: काशी प्लाजा पर टोल फ्री कराने को लेकर अधिवक्ताओं का हंगामा, सिवाया में कर्मचारियों को डंडों से पीटा

Thu, 26 Nov 2026 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Nov 2026 11:44 AM IST
सार

मेरठ में काशी टोल प्लाजा पर हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर निकली न्याय यात्रा में शामिल अधिवक्ताओं की कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। वहीं सिवाया टोल पर कर्मचारियों से मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।

विज्ञापन
Meerut Toll Plaza Clashes: Lawyers Clash with Kashi Toll Staff, Two Arrested for Assaulting Employees at Siway
अधिवक्ताओं का काशी टोल पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में टोल प्लाजा पर दो अलग-अलग घटनाओं में विवाद और मारपीट के मामले सामने आए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर न्याय यात्रा में शामिल अधिवक्ताओं की बुधवार को काशी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। गुरुवार को सुबह काफी संख्या में अधिवक्ता काशी टोल पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया।

विज्ञापन




टोल फ्री कराने की मांग पर शुरू हुआ विवाद धक्का-मुक्की और हंगामे तक पहुंच गया। अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को दोबारा टोल फ्री कराने की चेतावनी दी है। वहीं, सिवाया टोल प्लाजा पर टैक्स मांगने को लेकर कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान: इमरान मसूद बोले- फिर चुनाव लड़ने का क्या फायदा, पार्टी का वजूद बचाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

काशी टोल पर टोल फ्री कराने को लेकर विवाद
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की न्याय यात्रा चल रही है। बुधवार को गाजियाबाद से लौट रही न्याय यात्रा में शामिल अधिवक्ता शाम करीब चार बजे काशी टोल प्लाजा पहुंचे। यहां उन्होंने टोल फ्री करने का अनुरोध किया। इसी बात को लेकर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ देर में दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक और हंगामा होने लगा।

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा और महामंत्री परवेज आलम ने बताया कि टोल प्लाजा पर कर्मचारियों और मैनेजर ने अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता की। इसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। अधिवक्ता रामकुमार सहित अन्य ने भी इस पर रोष जताया। अधिवक्ताओं का कहना है कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर चल रही न्याय यात्रा के दौरान टोल फ्री करने का अनुरोध किया गया था।

 

बृहस्पतिवार को टोल फ्री कराने की चेतावनी
विवाद के बाद मेरठ बार एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को सभी अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवक्ता सुबह 10 बजे काशी टोल प्लाजा पहुंचेंगे और टोल पूरी तरह फ्री कराएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि बुधवार को हुए घटनाक्रम के बाद अब बृहस्पतिवार को भी टोल पर पहुंचकर विरोध जताया जाएगा।

वहीं, सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

सिवाया टोल पर टैक्स मांगने पर कर्मचारियों से मारपीट
दूसरी घटना हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा की है। मंगलवार रात टोल टैक्स मांगने पर कार सवार युवकों ने दो कर्मचारियों को लात-घूंसों और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। टोल कर्मचारियों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उनके साथ आए अन्य युवक मौके से भाग गए।

परतापुर थाना क्षेत्र के काजुमाबाद निवासी सचिन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी अनुज के साथ टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहा था। मंगलवार रात तीन-चार गाड़ियों में सवार युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि वे टोल टैक्स दिए बिना बूम हटाकर निकलने का प्रयास करने लगे। सचिन और अनुज ने इसका विरोध करते हुए टोल टैक्स जमा कराने को कहा तो युवक भड़क गए।

 

पानीपत और हिमाचल के दो युवक गिरफ्तार
तहरीर के मुताबिक, कार सवार युवकों ने दोनों कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसों व डंडों से मारपीट कर दी। हमले में सचिन और अनुज घायल हो गए। शोर सुनकर अन्य टोल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में पानीपत के अतवाला गांव निवासी अभिषेक और हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के बिटन गांव निवासी खुशहाल शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ आए अन्य युवकों की भूमिका और घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed