{"_id":"65148cfcd2028f9170026d14","slug":"meerut-three-and-a-half-lakh-rupees-were-looted-after-giving-intoxicants-to-the-canter-driver-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : कैंटर चालक को नशीला पदार्थ देकर साढ़े तीन लाख रुपये लूटे, पुलिस जुटी पड़ताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : कैंटर चालक को नशीला पदार्थ देकर साढ़े तीन लाख रुपये लूटे, पुलिस जुटी पड़ताल में
Thu, 28 Sep 2023 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:43 AM IST
सार
होश में आने के बाद चालक ने काशी ट्रोल प्लाजा के पास पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
विस्तार
गाजियाबाद से कैंटर चालक रामकुमार व पत्नी को नशीला पदार्थ देकर एक युवक ने साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी उड़ा दी। होश में आने के बाद चालक ने काशी ट्रोल प्लाजा के पास पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद का लालकुआं निवासी रामकुमार कैंटर चलाक है। बीते मंगलवार की शाम चालक रामकुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कैंटर से मेरठ के रोहटा रोड स्थित रिश्तेदारी में आ रहा था। लालकुआं से एक्सप्रेसवे पर चढ़ते समय एक युवक मिला। युवक ने मेरठ जाने के लिए कहा। कैंटर चालक ने उसे कैंटर में बैठा लिया। एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र के रेस्ट एरिया में कैंटर में पंचर हो गया।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान बदमाश ने बैग से कोल्ड ड्रिंक और चिप्स और खिलाकर नशीली हालत में कर दिया। थोड़ी देर बाद रामकुमार और उसकी पत्नी और बच्चा बहोश हो गए। बदमाश बैग से साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी और आभूषण लूटकर फरार हो गया। होश में आने के बाद कैंटर चालक रामकुमार ने काशी ट्रोल प्लाजा के पास पहुंचकर लूट की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को होश में आने के बाद रामकुमार ने परतापुर थाने पहुंचकर शिकायत की है। उधर, परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र में घटना हुई है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।