फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: thousad rupees will be challaned for not applying mask in Meerut

कोरोना से रहें सर्तक, बरतें सावधानी: मास्क नहीं लगाने पर होगा 1000 रुपये का चालान, कमिश्नर ने दिए निर्देश 

Thu, 06 Jan 2022 02:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jan 2022 02:28 PM IST
सार

मेरठ में यदि आप बिना मास्क के घर से बाहर निकलते हैं तो सावधान हो जाइए। कमिश्नर के निर्देशानुसार अब बिना मास्क पाए जाने पर एक हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।  

विज्ञापन
Meerut:  thousad rupees will be challaned for not applying mask in Meerut

विस्तार

कोरोना के हर दिन बढ़ते मामलों को लेकर मेरठ में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने मंडल के सभी डीएम और एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वालों का एक हजार रुपये का चालान करें। इस संबंध में सभी थानेदारों की जिम्मेदारी तय करें। अगर कहीं ढिलाई बरती तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


कोरोना के मामले एनसीआर में रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा संख्या आ रही है। कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन जनवरी को किसी भी जिले में मास्क को लेकर चालान नहीं किया गया, ये बेहद गंभीर है। 
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी कहीं कार्रवाई नहीं की गई है। कमिश्नर ने सभी डीएम-एसएसपी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को कहा है। कोरोना के हालात गंभीर होते देख गुरुवार शाम को केंद्रीय गृह सचिव कमिश्नर, डीएम और पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे। इस बैठक में एनसीआर में नाइट कर्फ्यू को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इस थूक में दम है: मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब का महिला के सिर पर थूकते हुए वीडियो वायरल

कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर फिर शुरू
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को फिर से चालू कर दिया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी के. बालाजी ने सेंटर का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को सेंटर पर फोन करने वालों से आत्मीयता के साथ बात कर उनकी मदद करने के निर्देश दिए।


डीएम ने कहा कि किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता है, तो तुरंत भर्ती कराया जाए। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने कहा कि अस्पताल में वही मरीज हैं, जिनको अन्य गंभीर बीमारी हैं। शिकायत के लिए 121-2668470, अस्पताल में भर्ती के लिए 0121-2668370, होम आइसोलेशन के लिए 0121-2666688 पर संपर्क करें। इस मौके पर सीडीओ शशांक चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार भट्ट मौजूद रहे। 

मुजफ्फरनगर में एआरटीओ विनीत मिश्रा और उनकी पत्नी संक्रमित
मुजफ्फरनगर में कोरोना संक्रमण का दायरा रोज बढ़ रहा है। एआरटीओ विनीत मिश्रा और उनकी  पत्नी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों होम आइसोलेट हो गए हैं। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि एआरटीओ ऑफिस के अन्य कर्मचारियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। एआरटीओ ने बुधवार को जांच कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed