फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस थूक में दम है: मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब का महिला के सिर पर थूकते हुए वीडियो वायरल

Thu, 06 Jan 2022 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jan 2022 11:31 AM IST
सार

देश के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब वीडियो में जिस महिला के बालों पर थूकते हुए नजर आ रहे हैं वह बागपत के बड़ौत क्षेत्र की रहने वाली है। वीडियो तीन जनवरी का बताया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Javed Habib spitting on woman's head in a training sassion, video goes viral
javed habib - फोटो : अमर उजाला

देश के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब एक वीडियो के कारण चर्चाओं में आ गए हैं। एक प्रशिक्षण कक्षा के दौरान बाल सूखे होने की बात कहते हुए जावेद हबीब महिला के सिर पर थूकते हुए नजर आ रहे हैं। वह यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि 'इस थूक में दम है'। 



उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे स्थित एक होटल में बालों के रख-रखाव और कटिंग को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस दौरान जावेद हबीब ने ब्यूटिशियंस को बालों की केयर करने का प्रशिक्षण देते हुए एक महिला को वर्कशॉप में डेमोस्ट्रेशन देने के लिए मंच पर बुला लिया। इसी दौरान जावेद हबीब ने महिला के बाल ड्राई होने का हवाला देते हुए उसके बालों पर थूक दिया। इसका एक वीडियो जहां तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो को लेकर अलग अलग चर्चाएं हैं। 

Javed Habib spitting on woman's head in a training sassion, video goes viral
javed habib - फोटो : अमर उजाला

वर्कशॉप के दौरान जावेद हबीब ने महिला के बालों पर थूकते हुए इसकी खूबी बताई। इस बीच वह यह भी कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि इस थूक में दम है। वह यह भी कहते हैं कि बाल गंदे हैं, क्योंकि शैंपू नहीं किया है। इसके बाद वह महिला के बालों में कंघी करते हुए वर्कशॉप में शामिल अन्य महिला व पुरुषों से पूछते हैं कि यदि बालों में पानी की कमी है तो.. और इसके बाद वह महिला के बालों पर थूकते हुए दिख रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: अखिलेश और जयंत की मुलाकात आज, लखनऊ में होगा सीटों के बंटवारे पर फैसला

Javed Habib spitting on woman's head in a training sassion, video goes viral
javed habib - फोटो : अमर उजाला

वहीं इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस महिला के बालों पर जावेद ने थूका है, वह बड़ौत की रहने वाली है। बताया गया कि महिला वर्कशॉप में शामिल हुई थी।वीडियो तीन जनवरी का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Habib spitting on woman's head in a training sassion, video goes viral
javed habib - फोटो : अमर उजाला

हबीब के देशभर में सैलून चल रहे हैं और वह अक्सर सैलून पर काम करने वाले और हेयर ड्रेसर को क्लास देने के लिए जाते हैं। जावेद ने लंदन के मौरिस स्कूल ऑफ हेयर ड्रेसिंग और लंदन स्कूल ऑफ फैशन से आर्ट एंड साइंस ऑफ हेयर स्टाइलिंग एंड ग्रूमिंग में डिप्लोमा किया हुआ है।

विज्ञापन
Javed Habib spitting on woman's head in a training sassion, video goes viral
javed habib - फोटो : अमर उजाला
वहीं महिला ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि वह नुक्कड़ के नाई से बाल कटवा लेंगी, लेकिन जावेद हबीब से कभी बाल नहीं कटवाएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed