फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Third character committing murder in the game of enmity, shocking revelations in police investigation

मेरठ: रंजिश के खेल में हत्या की वारदात कर रहा तीसरा किरदार, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 04 May 2022 12:50 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 May 2022 12:50 PM IST
सार

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि पीड़ित पक्ष आमतौर पर रंजिश के एंगल को बताकर मुकदमा दर्ज करा देते हैं। वहीं रंजिश के कई मामलों में फर्जी नामजदगी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

विज्ञापन
Meerut: Third character committing murder in the game of enmity, shocking revelations in police investigation
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंजिश के कई मामलों में फर्जी नामजदगी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। मेरठ जिले में ही 24 दिन के अंदर हत्या के तीन ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें नामजद लोगों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी। पुलिस का दावा है कि दो पक्षों के बीच रंजिश के बीच तीसरा किरदार हत्या की वारदात को अंजाम दे रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि पीड़ित पक्ष आमतौर पर रंजिश के एंगल को बताकर मुकदमा दर्ज करा देते हैं। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मेरठ जोन के जिलों में ऐसे मामलों की जांच कराई। इसमें पता चला है कि मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर में फर्जी नामजदगी के मामले सबसे ज्यादा हैं। बागपत में परमजीत तुगाना, मुजफ्फरनगर के खतौली में यशपाल राठी, मुजफ्फरनगर में हरेंद्र सिंह सहित 12 लोगों की हत्या में गलत नामजदगी मिली है। 
विज्ञापन


नेत्रपाल हत्याकांड... करीबी न ही की वारदात 
सरूरपुर के पांचली बुजुर्ग गांव में गोशाला संचालक नेत्रपाल सिंह की 07 अप्रैल 2022 को हत्या हो गई थी। नेत्रपाल के साथ गोशाला में सो रहा हारून भी धारदार हथियार से घायल हुआ था। नेत्रपाल के भाई ने गांव के 6 लोगों को नामजद किया। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की विवेचना में सामने आया है कि नामजदगी गलत है। उसके बाद पुलिस ने थाने से नामजद लोगों को नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस की जांच में हारून का नाम सामने आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ईद पर मातम में बदलीं खुशिया: तीन घरों से एकसाथ उठे चार जनाजे, एक परिवार के बुझ गए दोनों चिराग

वत्सल हत्याकांड में भी रंजिशन नामजदगी
सरधना के महादेव गांव निवासी वत्सल त्यागी का गोली लगा शव 17 अप्रैल 2022 की रात को ट्यूबवेल पर मिला था। परिजनों ने रंजिश बताकर गांव के तीन युवकों को नामजद करते मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों नामजद युवकों को पकड़ा और तीन दिन तक पूछताछ की।

पुलिस का दावा है कि वत्सल की हत्या के पीछे एक लड़की का मामला सामने आया है। इसके बाद नामजद युवक छोड़ दिए गए हैं। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया है कि वत्सल की मौत के मामले का जल्द खुलासा करेंगे। 

आकाश हत्याकांड में भी नामजदों को क्लीनचिट
हस्तिनापुर के लतीफपुर गांव निवासी आकाश का शव 1 मई 2022 को गंगनहर के पास पड़ा मिला था। आकाश के परिजनों ने गांव के चार युवक नामजद किये थे। पुलिस ने जांच के बाद नामजद युवकों को क्लीनचिट देकर थाने से छोड़ा व जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया। जरनैल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि आकाश उसकी बहन पर गलत नजर रखता था, इसलिये उसकी हत्या की है। 

24 दिन में हत्या के तीन केस में गलत नामजदगी 
मेरठ में अधिकांश केस में रंजिश बताकर लोग फर्जी नामजदगी करा देते हैं। ऐसे में असली हत्यारोपी को ढूंढना पुलिस के सामने चुनौती बन जाता है। जिले में 24 दिन में हत्या के तीन मामलों में फर्जी नामजदगी मिली है। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी मेरठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed