फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: There will be group housing in Meda schemes, 50 plots final, maximum in Shatabdi Nagar

Meerut: मेडा की योजनाओं में होगी ग्रुप हाउसिंग, 50 प्लॉट निकाले, शताब्दी नगर में सबसे ज्यादा

Tue, 23 Jan 2024 12:11 PM IST
Dimple Sirohi संकल्प रघुवंशी, न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
संकल्प रघुवंशी, न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Jan 2024 12:11 PM IST
सार

मेडा की योजनाओं में  ग्रुप हाउसिंग की जाएगी। इसके लिए मेडा ने 50 प्लॉट फाइनक कर भी दिए हैं। शताब्दीनगर में सबसे ज्यादा ग्रुप हाउसिंग होगी। वहीं नई टाउनशिप के लिए आज से जमीन की खरीद शुरू होगी।

विज्ञापन
Meerut: There will be group housing in Meda schemes, 50 plots final, maximum in Shatabdi Nagar
टाउनशिप की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) अब अपनी विभिन्न योजनाओं में निजी विकासकर्ताओं के जरिए विकास की योजना बना रहा है। 18 दिसंबर को निजी विकासकर्ताओं के साथ बैठक में प्री-बिड को मंथन हुआ था। इसके बाद अब मेडा ने पचास से अधिक योजनाओं में ग्रुप हाउसिंग के लिए प्लॉट का ले-आउट फाइनल कर लिया है।

विज्ञापन


अपनी वेबसाइट पर भी लोगों की जानकारी के लिए अपलोड कर दिया है। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि शहर को गति देने के लिए निजी विकासकर्ताओं के साथ हाल ही में बैठक की गई थी। अब मेडा अपनी विकास योजनाओं में निजी विकासकर्ताओं के जरिए विकास कराएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं में मेडा के पास काफी संख्या में बड़े प्लॉट हैं। इनमें व्यावसायिक, शैक्षिक आदि गतिविधियों के लिए प्लॉट चिह्नित कर ले-आउट बनाया गया है। विभिन्न योजनाओं में 50 ग्रुप हाउसिंग के खाली प्लॉट की जानकारी के साथ इसे प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए ई-ऑक्शन की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। इसमें वेदव्यासपुरी में करीब पांच हजार वर्ग मीटर के दो, सैनिक विहार में 19800 वर्ग मीटर का एक, लोहियानगर में 2783 से 4050 वर्ग मीटर के पांच, पांडवनगर में 10635 वर्ग मीटर का एक, रक्षापुरम में 2687 वर्ग मीटर से 5578 वर्ग मीटर के पांच, रक्षापुरम फेज-2 में 6779 वर्ग मीटर का एक, गंगानगर में 2187  वर्ग मीटर से 21560 वर्ग मीटर के चार प्लॉट शामिल किए गए हैं। सबसे ज्यादा शताब्दीनगर में सबसे ज्यादा 29 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट निकाले गए हैं। इसमें सबसे छोटा प्लॉट 2526 वर्ग मीटर तथा सबसे बड़ा 17401 वर्ग मीटर का है।

आवास विकास ने माधवपुरम व जागृति विहार में निकाले प्लाट
आवास एवं विकास परिषद की ओर से भी माधवपुरम और जागृति विहार एक्सटेंशन योजना में ग्रुप हाउसिंग की प्लानिंग की है। हाल ही में दोनों ही योजनाओं में दो-दो प्लॉट भी निकाले गए थे। इसमें हुए ई-ऑक्शन में कुछ लोगों की ओर से रुझान भी दिखा गया। अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि मेडा अपनी योजनाओं में अब ग्रुप हाउसिंग के जरिए काम करेगा।

नई टाउनशिप के लिए आज से शुरू होगी जमीन की खरीद
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) प्रदेश की पहली नई इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए मंगलवार से मोहिउद्दीनपुर में कैंप लगाकर जमीन खरीद शुरू कर रहा है। छज्जूपुर, इकला, कायस्थ गांवड़ी व मोहिउद्दीनपुर के चार गांव की 294.6813 हेक्टेयर में टाउनशिप का निर्माण होना है। इसके तहत पहले फेज में छज्जूपुर में 30.09 हेक्टेयर और मोहिउद्दीनपुर में 111.79 हेक्टेयर जमीन को लेकर काम होगा।

मेडा के विशेष कार्याधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि किसानों से आपसी सहमति से जमीन ली जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों से जमीन लेने की प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत की जमीन पर कैंप ऑफिस बनाया गया है। मंगलवार से कैंप लगाकर सहमति पत्र के साथ जमीन की खरीद शुरू की जाएगी। कैंप सुबह 11 से शाम 6 बजे तक सभी कार्य दिवस में रोजाना लगेगा। दोनों गांव की कुल 142 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण पर 1007.34 करोड़ रुपये का खर्च होगा और 750 किसान प्रभावित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed