फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: There is a tussle between the SPs in front of Akhilesh Yadav, they blame each other for the defeat in

Meerut: अखिलेश यादव के सामने सपाइयों में खींचतान, एक-दूसरे पर फोड़ा मेरठ में हार का ठीकरा

Wed, 14 Aug 2024 02:12 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 14 Aug 2024 02:12 AM IST
सार

मेरठ लोकसभा सीट पर हार की समीक्षा को लेकर लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बैठक ली। सबने एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ा। 

विज्ञापन
Meerut: There is a tussle between the SPs in front of Akhilesh Yadav, they blame each other for the defeat in
समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा नेताओं में गुटबाजी और आपसी खींचतान फिर से सामने आई। मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने सपाइयों में खूब घमासान हुआ। एक-दूसरे की पोल खोली गई। गंभीर आरोप लगाए गए। मेरठ में हुए लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ा गया। अखिलेश यादव ने भी नाराजगी जताई और कहा कि और बेहतर ढंग से चुनाव लड़ाया जाता तो जीत होती।
विज्ञापन

 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मेरठ के सपाइयों को लोकसभा चुनाव की हार पर मंथन करने के लिए लखनऊ बुलाया था। साथ ही मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा में होने वाले उप चुनाव की तैयारियों को लेकर हिदायत देनी थी। इसमें सपा विधायक, पूर्व व वर्तमान जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पदाधिकारी आदि शामिल हुए। लोकसभा चुनाव में सपा कड़े मुकाबले में हारी थी। सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा भाजपा के प्रत्याशी अभिनेता अरुण गोविल से करीब 10 हजार वोटों के अंतर से पीछे रही थीं। सपा की हार की वजह आपसी कलह भी रही थी। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए गए थे। अब उन सभी की समीक्षा हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश वर्मा बोले, संगठन का नहीं मिला साथ
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने बैठक में कहा कि संगठन ने उन्हें मजबूती से चुनाव नहीं लड़ाया। अतुल प्रधान का नाम लिए बिना उन्होंने निशाना साधा। कहा कि भितरघात हुई, जिसकी वजह से हमारी हार हुई। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. परविंदर सिंह भी निशान साधा। कहा कि वह उनसे मिलने गए थे, मगर वह चुनाव के दौरान मिले तक नहीं। इन दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई।

प्रभुदयाल वाल्मीकि भी रहे निशाने पर
पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के सपा पदाधिकारियों के निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि प्रभुदयाल ने बिजनौर के सपा प्रत्याशी को सही से चुनाव नहीं लड़ाया, उनकी वजह से ही भाजपा के चंदन चौहान को जीत मिली।

 
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने योगेश वर्मा को कहा, मजबूती से नहीं लड़े चुनाव
जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर निशाना साधा। कहा कि प्रत्याशी मजबूती से चुनाव ही नहीं लड़े। जिस तरह से चुनाव में खर्च करना था, लोगों को जोड़ना था, वह भी नहीं किया। यही हार की वजह रही।


अखिलेश यादव ने शाहिद मंजूर से पूछा, किठौर में कई बूथों पर हार क्यों हुई
अखिलेश यादव ने कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, सरधना विधायक अतुल प्रधान और शहर विधायक रफीक अंसारी से कहा कि वह अगर 10-10 हजार वोट और दिलवा देते तो जीत हो जाती। खासकर शाहिद मंजूर से उन्होंने कहा कि किठौर विधानसभा में कई बूथों पर हार हुई है, जो नहीं होनी चाहिए थी।

 

जिला अध्यक्ष को हटाने की मांग उठी
कुछ सपाइयों ने जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी को हटाने की मांग की। कहा कि यह संगठन को मजबूती से नहीं चला रहे हैं। संगठन को बदला जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि सब उन्हें गोपनीय रूप से लिखकर दें। क्या कमियां हैं। इसके बाद कार्रवाई करेंगे।

और मजबूती से लड़ सकते थे, फिर भी खूब लड़े
अखिलेश यादव ने योगेश वर्मा और सुनीता वर्मा से कहा कि और बेहतर तरीके से चुनाव लड़कर जीता जा सकता था, लेकिन फिर भी बहुत वोट मिले, बहुत अच्छा चुनाव लड़े।

ये रहे मौजूद
बैठक में पूर्व व वर्तमान विधायकों, लोकसभा प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष के अलावा आदिल चौधरी, राजपाल सिंह, आकिल मुर्तजा, नीरज पाल, अंकित शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, मोहम्मद अब्बास, शशिकांत गौतम, सचिन गुर्जर, मेराज महलका और आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed