{"_id":"635f616b45219e6164231ccf","slug":"meerut-the-younger-brother-took-the-life-of-the-elder-brother-shot-him-to-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, गोली मारकर उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, गोली मारकर उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुई थी कहासुनी
Mon, 31 Oct 2022 11:28 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:28 AM IST
सार
मेरठ में लिसाड़ी गेट निवासी छोटे भाई ने नशे का विरोध करने पर बड़े भाई की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फाेटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ी गेट के रशीद नगर फूल वाली गली में देर रात ढाई बजे करीब नशे का विरोध करने पर रिजवान (28) ने बड़े भाई फुरकान की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
देर रात पुलिस ने आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मृतक के भाई गुफरान की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया की रविवार रात करीब ढाई बजे आरोपी रिजवान नशा कर हंगामा कर रहा था। बड़े भाई फुरकान ने उसका विरोध करते हुए समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
इसके बाद रिजवान भी मौके पर पहुंच गया और गुफरान को समझाने को कोशिश की लेकिन दोनों के बीच हाथापाई हो गई। फुरकान ने तमंचा निकला लिया। वहीं कहासुनी व हाथापाई के बाद रिजवान दोनों को बाहर लेकर आ गया, इसी दौरान रिजवान के हाथ से गोली चल गई और गुफरान को जा लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी उठाकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी में धर्म परिवर्तन: धर्मांतरण के लिए विदेश से फंडिंग...सीडीआर से खुलेगा राज, जांच में जुड़ रहे यहां से तार
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक सप्ताह पहले भी दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ था। मृतक फुरकान शादीशुदा था उसके एक बेटी दो बेटे पत्नी नसरीन बच्चों को लेकर मायके हापुड़ गई थी।
एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि मृतक के भाई गुफरान की तरफ से हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रिजवान पुलिस हिरासत में हैं। आरोपी के पास से आला कत्ल प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि मृतक के भाई गुफरान की तरफ से हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रिजवान पुलिस हिरासत में हैं। आरोपी के पास से आला कत्ल प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।