{"_id":"635f4048f989983150021975","slug":"religious-conversion-case-in-meerut-funding-from-abroad-for-conversion-cdr-will-open-the-secret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में धर्म परिवर्तन: धर्मांतरण के लिए विदेश से फंडिंग...सीडीआर से खुलेगा राज, जांच में जुड़ रहे यहां से तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में धर्म परिवर्तन: धर्मांतरण के लिए विदेश से फंडिंग...सीडीआर से खुलेगा राज, जांच में जुड़ रहे यहां से तार
Mon, 31 Oct 2022 08:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 31 Oct 2022 08:56 AM IST
सार
मेरठ धर्मांतरण मामले में अब तक आठ आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। दो और नामजद किए गए हैं। अब तक 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। तीन हाथ नहीं आए हैं। उनकी तलाश में पुलिस दिल्ली में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जाम लगाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मंगतपुरम में 400 लोगों का धर्मांतरण कराने की साजिश में रविवार को पांच आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। तीन महिलाएं शनिवार को जेल गई थीं। मंगतपुरम निवासी छबीली उर्फ शिवा की भी पुलिस को तलाश है। जांच के बाद पुलिस ने रेलवे रोड निवासी अनिल पास्टर व दिल्ली निवासी महेश पास्टर को भी नामजद किया है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दिल्ली में दबिश दे रही है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि अनिल पास्टर और महेश पास्टर इस पूरे प्रकरण के मुख्य साजिशकर्ता हैं। अनिल पास्टर का गुरु महेश पास्टर है। इन्होंने धर्मांतरण की पूरी प्लानिंग थी। चार सौ लोगों के धर्मांतरण के लिए फंडिंग भी की गई। महेश पास्टर की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दी गई, लेकिन अनिल, महेश का अभी तक सुराग नहीं लग सका है।
थाने पर हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने मंगतपुरम जाकर जांच-पड़ताल की। उन्होंने कहा कि जो साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ इंटेलीजेंस ने गोपनीय रिपोर्ट शासन को भेज दी है। खुफिया एजेंसियों ने भी केंद्र सरकार को इस मामले की रिपोर्ट भेजी है।
हंगामा करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को ये भेजे जेल
1. अनिल पुत्र सरदार।
2. बिनवा उर्फ बेनू पुत्र ललवा उर्फ ललऊ।
3. सरदार पुत्र ठेको उर्फ छोटेलाल।
4. निक्कू पुत्र सियाराम।
5. बसन्त पुत्र सरदार
नोट: ये सभी मंगतपुरम की झुग्गियों में रहते थे और फैजाबाद के मवई के मूल निवासी हैं।
शनिवार को इन तीन महिलाओं को भेजा गया जेल
1. तितली उर्फ सुनीता पत्नी सरदार।
2. रीना पत्नी निक्कू।
3. प्रेमा पत्नी ननकी।
नोट: तीनों महिलाएं मंगतपुरम की रहने वाली हैं।
1. अनिल पुत्र सरदार।
2. बिनवा उर्फ बेनू पुत्र ललवा उर्फ ललऊ।
3. सरदार पुत्र ठेको उर्फ छोटेलाल।
4. निक्कू पुत्र सियाराम।
5. बसन्त पुत्र सरदार
नोट: ये सभी मंगतपुरम की झुग्गियों में रहते थे और फैजाबाद के मवई के मूल निवासी हैं।
शनिवार को इन तीन महिलाओं को भेजा गया जेल
1. तितली उर्फ सुनीता पत्नी सरदार।
2. रीना पत्नी निक्कू।
3. प्रेमा पत्नी ननकी।
नोट: तीनों महिलाएं मंगतपुरम की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण का मामला
- फोटो : अमर उजाला
ये नहीं आए हाथ
1. अनिल पास्टर निवासी भटीपुरा रेलवे रोड।
2. महेश पास्टर यानि अनिल पास्टर का गुरु निवासी दिल्ली।
3.छबीली उर्फ शिवा निवासी मंगतपुरम ब्रह्मपुरी।
1. अनिल पास्टर निवासी भटीपुरा रेलवे रोड।
2. महेश पास्टर यानि अनिल पास्टर का गुरु निवासी दिल्ली।
3.छबीली उर्फ शिवा निवासी मंगतपुरम ब्रह्मपुरी।
विज्ञापन
धर्मांतरण का मामला
- फोटो : अमर उजाला
जल्द होगी गिरफ्तारी
तीन आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस को पुख्ता सूचनाएं मिली हैं। जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा।
रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
तीन आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस को पुख्ता सूचनाएं मिली हैं। जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा।
रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी