फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The world will see Delhi-Meerut rapid rail, videography is being done continuously with drones

Meerut: दुनिया देखेगी दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल, ड्रोन से लगातार हो रही है वीडियोग्राफी

Fri, 15 Jul 2022 05:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 Jul 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Meerut: The world will see Delhi-Meerut rapid rail, videography is being done continuously with drones
एनसीआरटीसी ने रैपिड रेल कॉरिडोर के सबसे ऊंचे मेरठ चौराहा स्टेशन का वास्तविक डिजाइन किया जारी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के बारे में बताने के लिए जल्द ही एक विशेष डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। एनसीआरटीसी इसके लिए हर महीने ड्रोन से वीडियोग्राफी करा रहा है। देश के पहले रैपिड रेल प्रोजेक्ट का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसमें कई विश्वस्तरीय कंपनियां और बैंक सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने डॉक्यूमेंट्री के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली से मेरठ तकि 82  किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर दिन-रात काम चल  रहा है। मेरठ में तीन भूमिगत स्टेशनों और सुरंग खोदाई का कार्य हो रहा है। इस प्रक्रिया को भी वीडियो में शामिल कर फिल्म में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


विकास को मिलेगी रफ्तार
मोहिउद्दीनपुर से मोदीपुरम तक एलिवेटिड और भूमिगत निर्माण कार्य किया जा रहा है। देश की पहली रैपिड रेल में मेरठ का नाम जुड़ना भी अहम है। रैपिड ट्रेन  से महज 55 मिनट में दिल्ली पहुंच सकेंगे। इससे एनसीआर में विकास को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:तू मेरी हो न सकी किसी की होने न दूंगा: गोली मारने के बाद तड़पती प्रेमिका से लिपटकर रोया, फिर खुद को मारी गोली

शताब्दीनगर में तैयार हो रही पटरियां
मेरठ शहर में ही शताब्दीनगर में रैपिड रेल संचालन के लिए पटरियां तैयार की जा रही है। इसके लिए अलग से प्लांट लगाया गया है। वहीं, कॉस्टिंग यार्ड में भूमिगत सुरंग के लिए रिंग बनाए जा रहे हैं। जिसे बड़े ट्रक की मदद से साइट पर पहुंचाने का कार्य किया जाता है। इन सभी निर्माण गतिविधियों को भी डॉक्यूमेंट्री में शामिल किया जाएगा।

दुहाई से मुरादनगर के बीच रैपिड रेल का एलिवेटेड ट्रैक तैयार
रैपिड रेल के दुहाई से मेरठ दक्षिण वाले सेक्शन में अक्तूबर 2023 में ट्रेन दौड़ेगी। ऐसे में प्राथमिकता खंड के बाद दुहाई से मुरादनगर के बीच कुल छह में से पांच किमी हिस्से में एलिवेटेड ट्रैक तैयार हो गया है।

आखिरी एक किमी वाले भाग के अगस्त तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। एलिवेटेड ट्रैक तैयार होने के बाद दुहाई से मुरादनगर के बीच पटरियों को बिछाने, सिग्नलिंग और बिजली की लाइन संबंधी काम शुरू अगस्त माह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed