फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The villagers have made mortgage of vigilance team during raided in early morning in Hastinapur

Meerut: ग्रामीणों ने विजिलेंस के अफसरों को चोर समझकर बनाया बंधक, छापामारी के लिए तड़के पहुंची थी टीम

Fri, 18 Aug 2023 12:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Aug 2023 12:44 PM IST
सार

Meerut News : शुक्रवार तड़के छापामारी करने गई विजिलेंस टीम को ग्रामीणों ने चोर समझकर बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने सुबह तक टीम को बंधक बनाए रखा। 

विज्ञापन
Meerut: The villagers have made mortgage of vigilance team during raided in early morning in Hastinapur
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में विजिलेंस टीम को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। मामला हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव रानी नगला का है। बताया गया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे विजिलेंस की टीम गांव में छापामारी के लिए पहुंची तो ग्रामीणों ने चोर समझकर टीम को बंधक बना लिया।

विज्ञापन

   
ग्रामीणों को इतनी सुबह छापामारी की जरा भी भनक नहीं थी। ग्रामीणों ने सोचा कि गांव में चोर आ गए और विजिलेंस टीम के अधिकारियों को बंधक बना लिया। सुबह तक उन्हें बंधक बनाए रखा। वहीं, टीम को बंधक बनाकर उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जानकारी लगने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। आक्रोशित ग्रामीण व भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उनका कहना है कि जिलाधिकारी और विद्युत विभाग के अधिकारियों के सख्त निर्देश हैं कि बिना सूचना के रात में किसी के घर में कोई छापामारी नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक!: युवती से फिर दरिंदगी, एक महीने पहले बनी थी मां, शक होने पर पिता की जमकर धुनाई, पहले भाई गया था जेल

विजिलेंस के अधिकारियों की मनमानी चल रही है, जिस कारण ग्रामीण चोरी की घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। चोरी के शक में ही ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह विजिलेंस की टीम को बंधक बना लिया।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में विजिलेंस की मनमानी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विजिलेंस की सीओ भी मौके पर पहुंचीं। उनके अलावा एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आशीष शर्मा और विद्युत विभाग के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। भाकियू पदाधिकारियों का कहना है कि जो लोग चोरी से लाइट जला रहे हैं, उन पर विजिलेंस कार्रवाई कर सकती है। लेकिन किसी भी किसान के घर पर रात को छापामारी नहीं की जाए। अगर छापामारी की गई तो इसकी जिम्मेदारी खुद छापामारी करने गई टीम की होगी।

धरना हुआ समाप्त

हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव रानी नगला में तड़के तीन बजे विजिलेंस की छापामारी से आक्रोशित ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि गलत टाइम पर किसानों के घरों में छापामारी न की जाए। इसके साथ ही कई मांगों को लेकर थाने पर डटे रहे। इसके बाद विद्युत विभाग के एसडीओ, एसडीएम मवाना, सीओ सहित कई अधिकारी थाने पर पहुंचे और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की मांगों को स्वीकार किया गया, जिसके बाद थाने से धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed