यूपी: बंदी की मौत से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप, जिला जेल में खाया था कांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिला कारागार में दो दिन पहले कांच खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले बंदी की रविवार को मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
बता दें कि हालत गंभीर होने के चलते बंदी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। आरोप है कि उसे जेल अस्पताल में सही इलाज नहीं होने के कारण यह कदम उठाया।
बिनौली थाना क्षेत्र के जिवाना गुलियान गांव निवासी साकिर चोरी के मामले में पांच माह से जिला कारागार में बंद है। गुरुवार को उसने जेल में कांच खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जेल से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बंदी ने बताया था कि वह तीन माह से बीमार है। जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों पर सहित इलाज न करने का आरोप लगाया। सही इलाज न मिलने के कारण वह परेशान है। जिस कारण उसने आत्महत्या की कोशिश की।
अब उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं इस संबंध में जेल अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया था कि बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/