फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The dacoits took hostages and beat them, did this to women… but the police threatened the victims only

Meerut: डकैतों ने बंधक बनाकर पीटा, महिलाओं के साथ किया ये काम... मगर पुलिस ने पीड़ितों को ही धमकाया

Mon, 11 Nov 2024 11:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 11 Nov 2024 11:02 PM IST
सार

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में डकैतों ने पीड़ितों को पीटा और फिर पुलिस ने जेल भेजने की धमकी देकर मामले को दबाने का प्रयास किया। एसएसपी का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। धमकाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Meerut: The dacoits took hostages and beat them, did this to women… but the police threatened the victims only
डकैती के पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में शनिवार रात डकैती के पीड़ितों को पहले बदमाशों ने पीटा और फिर पुलिस ने जेल भेजने की धमकी देकर धमकाया। पुलिस की प्राथमिकता बदमाशों की घेराबंदी के बजाय मामले को दबाने और पीड़ितों की जुबान बंद करने की रही। 
विज्ञापन

 

Meerut: The dacoits took hostages and beat them, did this to women… but the police threatened the victims only
डकैती के बाद पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
वेदव्यासपुरी स्थित सीवरेज प्लांट में शनिवार रात मुख्य गेट फांदकर अंदर पहुंचे हथियारबंद करीब 18 बदमाशों ने छह घंटे में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। प्लांट पर तैनात सुरक्षाकर्मी जयपाल सिंह, मैनेजर गौरव, इलेक्ट्रीशियन अरविंद व उसकी पत्नी पिंकी, हेल्पर योगेश, दूसरे हेल्पर आशु की पत्नी उमा और प्लांट में मजदूरी करने आए दो युवकों को बंधक बनाकर पीटा गया। नकदी, मोबाइल, महिलाओं से सोने-चांदी के आभूषण लूटे और सभी के हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: The dacoits took hostages and beat them, did this to women… but the police threatened the victims only
वह प्लांट, जहां वारदात हुई। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बदमाश क्वार्टर और प्लांट के ऑफिस पहुंचे और कीमती सामान लूट लिया। प्लांट के ट्रांसफार्मर को सप्लाई देने वाली 11 हजार केवी की लाइन काट दी। ट्रांसफार्मर से तेल, एल्युमीनियम और तांबे की कॉइल निकाल ली। ट्रांसफार्मर में करीब 200 लीटर तेल होता है। कॉइल होती हैं, जिनका वजन तीन क्विंटल से अधिक होता है। इनकी कीमत बाजार में लाखों रुपये है। गाड़ी में सारा सामान लादकर फरार हो गए थे। एक-दूसरे की मदद से किसी तरह बंधनमुक्त होकर प्लांट के कर्मचारियों ने खिड़की पर लगी जाली तोड़ी और बाहर निकले। मैनेजर गौरव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि खुलासे के लिए कई टीमें लगाई हैं। पीड़ितों को किसी पुलिसकर्मी ने धमकाया है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed