{"_id":"696e47c88af55e4f2606db1d","slug":"meerut-the-bull-stuck-its-horn-in-the-stomach-of-an-old-woman-picked-her-up-and-threw-her-on-the-ground-2026-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सांड ने वृद्धा के पेट में घोंप दिया सींग, उठाकर जमीन पर पटका, अस्पताल में तड़पते हुए हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सांड ने वृद्धा के पेट में घोंप दिया सींग, उठाकर जमीन पर पटका, अस्पताल में तड़पते हुए हो गई मौत
Mon, 19 Jan 2026 08:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:33 PM IST
सार
नगला आर्डर में निराश्रित गोवंश ने महेंद्र पर अचानक ही हमला कर दिया। महेंद्री को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। गांव वालों ने आवारा गोवंशों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
महेंद्री की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना ब्लाक क्षेत्र के नगला आर्डर गांव में निराश्रित गोवंशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक बेसहारा गोवंश ने 70 वर्षीय महेंद्री के पेट में सींग घोंप दिया और पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें सरधना-बिनौली रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव निवासी राजपाल ने बताया कि उनकी बहन महेंद्री पत्नी स्व. सुकली मूल रूप से जिला मुजफ्फरनगर, तहसील जानसठ के गांव ढांसरी की रहने वाली थीं। वह पिछले 40 वर्षों से उनके साथ रह रही थीं। घटना के दिन वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं, तभी एक बेसहारा गोवंश उनकी ओर दौड़ता आया और पेट में सींग मार दिया। शोर-शराबे पर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें नर्सिंग होम में ले गए। सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में निराश्रित गोवंशों का आतंक आम जनता के लिए खतरा बन चुका है। इससे पहले भी कई बार लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीण प्रशासन से गांव में अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को पकड़ने और सुरक्षित रखने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से लोगों की जान खतरे में न पड़े। इस संबंध में एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने खंड विकास अधिकारी को संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ये भी देखें...
Meerut: लिसाड़ीगेट में महिला की मौत, ससुराल वाले बोले करंट लगा, मायके वालों ने बताई हत्या
ये भी देखें...
Meerut: लिसाड़ीगेट में महिला की मौत, ससुराल वाले बोले करंट लगा, मायके वालों ने बताई हत्या