फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The attackers have attacked on baratis with sticks during marriage program

Meerut: बरात में घुसे हमलावर, लाठियों से किया हमला, मची अफरा-तफरी, दूल्हे से हुआ था विवाद

Fri, 18 Nov 2022 07:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Nov 2022 07:02 PM IST
सार

Meerut News : डीजे की तेज आवाज के बीच हमलावर बरात में घुस गए। हमलावरों ने बरातियों पर लाठियों से हमला किया। इससे बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Meerut: The attackers have attacked on baratis with sticks during marriage program
आरोपी का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में गुरुवार देर रात कुछ युवकों ने बरात पर हमला बोल दिया। डीजे के शोर में हमलावर चुपचाप बरातियों के बीच में घुस गए और घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी भाग निकले। बताया गया कि युवती का निकाह शोएब निवासी खुशहाल नगर से हो रहा था। बरात खुशहाल नगर से होकर मन्नत बैंक्वेट हॉल जा रही थी। जैसे ही बरात केसरगंज पुलिस चौकी से थोड़ा दूरी पर पहुंची, तभी आठ से दस युवक आए और बरात में हथियार लहराने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दूल्हे शोएब का अपने ननिहाल मुल्तान नगर निवासी डब्बू नामक युवक से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते डब्बू ने पहले ही प्लान बना लिया था कि दो दिन बाद जब शोएब की बरात मुल्तान नगर आएगी वो उससे बदला लेगा। आज जैसे ही शोएब की बरात मुल्तान नगर के पास पहुंची तो डब्बू अपने साथियों के साथ हथियार लेकर बरात में घुसा। उन्होंने बरात में हथियार लहराए और लाठियां चलाईं। इससे बरातियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: हैरान कर देगी ये रिपोर्ट, महज 17 दिन में काटे हजारों चालान, पुलिस ने वसूला एक करोड़ का जुर्माना

बरात में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। वहीं डांस और डीजे की तेज आवाज के बीच कोई समझ नहीं पाया कि बाहरी युवक बरात में घुस आए हैं। बरातियों ने बताया कि इन युवकों के हाथ में पिस्टल, तमंचे और लाठियां थीं। लोगों ने बरात में हथियार लहराकर लोगों को डराया। इतना ही नहीं बरातियों पर हमला किया।

इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत डीजे बंद कराया। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वे फरार हो गए। हमलावरों में एक की पहचान डब्बू पुत्र शाहिद के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: Shamli: अचानक गड्ढे में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोड पर मची चीख-पुकार, एक ने मौके पर तोड़ा दम

लोगों ने बताया कि हमला करने वालों में एक डब्बू नामक युवक है। डब्बू मकबरे का रहने वाला है। इसी मकबरे में शोएब का ननिहाल है। डब्बू और शोएब का किसी मामले को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। दो दिन पहले भी शोएब की अम्मी और डब्बू में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed