Shamli: अचानक गड्ढे में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोड पर मची चीख-पुकार, एक ने मौके पर तोड़ा दम
Shamli Accident Update : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक गड्ढे में पलट गई। इससे रोड पर चीख-पुकार मच गई। वहीं एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में चौसाना क्षेत्र के बिड़ौली मार्ग पर सकौती गांव के निकट सड़क के गड्ढे से बचाने की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिससे ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे 12 मजदूर दब गए और चौसाना निवासी सुभान की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा
बता दें कि 10 घायलों को करनाल के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक मजदूर को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सभी मजदूर करनाल से लिंटर डालने के बाद गुरुवार देर रात में अपने घर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पीड़ित परिजन सुभान के शव को बिना किसी कार्रवाई अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें: UP: शातिर महिलाओं की ज्वेलर्स की दुकान में करतूत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे, तलाश में जुटी पुलिस