फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Thakur announced complete boycott of BJP in the Mahapanchayat of Chaubisi, says who defeats BJP

Meerut: ठाकुर चौबीसी की महापंचायत में भाजपा के पूर्ण बहिष्कार का एलान-'जो भाजपा को हराएगा, वोट उसे जाएगा'

Wed, 17 Apr 2024 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Apr 2024 11:15 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के ठाकुर चौबीसी के गांव खेड़ा में मंगलवार को क्षत्रिय स्वाभिमान महापंचायत में भाजपा का पूर्ण बहिष्कार करने का एलान किया गया।

विज्ञापन
Meerut Thakur announced complete boycott of BJP in the Mahapanchayat of Chaubisi, says who defeats BJP
सरधना में महापंचायत में क्षत्रिय समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के ठाकुर चौबीसी के गांव खेड़ा में मंगलवार को क्षत्रिय स्वाभिमान महापंचायत में भाजपा का पूर्ण बहिष्कार करने का एलान किया गया। सर्वसमाज के लोगाें ने सर्वसम्मति से कहा कि जो प्रत्याशी भाजपा को हराएगा, हमारा वोट उसे जाएगा।

विज्ञापन


खेड़ा के इंटर कॉलेज में हुई राजपूत समाज की महापंचायत में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि राजपूतों ने जंग छेड़ दी है। आज 36 बिरादरियों ने भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ क्रांति का आगाज किया है।
विज्ञापन


याद दिलाया कि इसी खेड़ा राजपूत सभा की पंचायत से 2014 में भाजपा की सरकार आई थी। अब यहीं की पंचायत सरकार को उखाड़ फेंकेगी। महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू भानू गुुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी ने कहा कि भाजपा विरोधी आंधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चलकर राजस्थान पहुंच चुुुकी है। राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सोम ने कहा कि भाजपा के लिए क्षत्रिय समाज दशकों से तन-मन-धन से समर्पित है परंतु  भाजपा क्षत्रिय समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाशिये पर पहुंचा रही है।

महापंचायत में मुजफ्फरनगर लोकसभा समेत हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों से लोग पहुंचे। हजारों लोगों की भीड़ में क्षत्रिय नेताओं ने भाजपा के विरोध में खूब बयानबाजी की। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जय-जयकार भी की गई। 
 

महापंचायत की अध्यक्षता सर्वसमाज के पांच लोगों ने की। इस दौरान महिपाल मकराना, दीपक सिंह, बुद्ध सिंह महाश्य, बंटी प्रधान, वीर प्रताप सिंह, अभिषेक सोम, मौलाना जल्फकार भनवाड़ा, उस्मान खान, चीनू सोम, मोंटी प्रधान, अजय सिंह, दिनेश भमौरी, महराज प्रधान आदि मौजूद रहे।

मुसलमानों ने भी साक्षी बनने का लिया संकल्प
करीब ग्यारह साल पहले मुजफ्फरनगर दंगे की आग में झुलस गया था। खेड़ा गांव के कॉलेज मैदान पर हुई महापंचायत के बाद सांप्रदायिक दंगों में घर जल गए और गांव छूट गए थे। पीढ़ियों से साथ रहने वाले लोग आपस में ही भिड़ गए।

तभी से ही सामाजिक तानाबाना टूट गया और ठाकुर और मुस्लिम समाज में खाई बन गई। एक बार फिर भाजपा के विरोध में हुई महापंचायत में क्षत्रियों और मुस्लिम समाज के लोगों ने भी रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई का साक्षी बनने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed