फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Teenagers Allegedly Held Captive and Assaulted at Nauchandi Fair, Family Files Complaint

Meerut: नौचंदी मेले में किशोरों को बनाया बंधक, शिकायत करने पर हुई पिटाई, कार्रवाई की मांग पर हंगामा

Sat, 30 May 2026 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 May 2026 11:47 AM IST
सार

मेरठ के नौचंदी मेले में मौत का कुआं संचालक और उसके साथियों पर चार किशोरों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Meerut: Teenagers Allegedly Held Captive and Assaulted at Nauchandi Fair, Family Files Complaint
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के नौचंदी मेले में चार किशोरों को कथित रूप से बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेल देखने पहुंचे किशोरों ने शिकायत की तो उन्हें कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ।

विज्ञापन


शिकायत करने पर बढ़ा विवाद
पीड़ित किशोर के पिता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार उनके बेटे समेत चार किशोर शुक्रवार देर रात नौचंदी मेले में चल रहे मौत का कुआं खेल देखने पहुंचे थे। बताया गया कि खेल के दौरान किशोरों के ऊपर ग्रीस गिर गई। जब उन्होंने इसकी शिकायत संचालक से की तो विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, तीन लाख की रिश्वत लेते दबोचा गया नामित सदस्य, देर रात तक चली छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में बंद कर मारपीट का आरोप
आरोप है कि संचालक और उसके साथियों ने चारों किशोरों को एक कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। किसी तरह किशोरों ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और किशोरों को बाहर निकाला गया।

थाने में हुआ हंगामा
घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग नौचंदी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया गया कि मारपीट में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed