फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Teenage girl found with a youth from another community at a cafe on West End Road

मेरठ: वेस्ट एंड रोड पर कैफे में दूसरे समुदाय के युवक के साथ मिली किशोरी, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा

Tue, 29 Sep 2026 10:19 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 29 Sep 2026 10:19 PM IST
सार

दिल्ली गेट थानाक्षेत्र निवासी किशोरी पास ही रहने वाले युवक के साथ कैफे में बैठी थी। तभी बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए। आरोप है कि युवक ने पहले अपना हिंदू नाम बताया था। थाने में किशोरी के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन
Meerut: Teenage girl found with a youth from another community at a cafe on West End Road
थाने पर हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर बाजार थाना क्षेत्र के वेस्ट एंड रोड पर एक कैफे में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक किशोरी को दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ पकड़ लिया। युवक का नाम पूछा, दूसरे संप्रदाय का निकलने के बाद सदर बाजार पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस युवक और किशोरी को थाने लेकर पहुंची। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बाद में किशोरी के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया, जिसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता वापस लौट गए। हालांकि बाद में पुलिस ने अपनी तरफ से शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

 

देहली गेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी वेस्ट एंड रोड स्थित एक कैफे पर शाम सात बजे घर के पास रहने वाले युवक के साथ बैठी हुई थी। बजरंग दल के कार्यकर्ता विशाल धानक काफी संख्या में लोगों को लेकर कैफे पहुंच गए। उन्होंने युवक से नाम पूछा तो पहले हिंदू नाम बताया। आधार कार्ड मांगा तो उसने कहा कि वह मुस्लिम है। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। सदर बाजार थाने में किशोरी और युवक को पुलिस लेकर पहुंची। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार थाने में हंगामा करना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किशोरी के मां-बाप को भी बुलाया गया। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया। जिसके बाद कार्यकर्ता वापस लौटे। सीओ कैंट संजय गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। जिसके बाद किशोरी को सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। सदर बाजार पुलिस ने अपनी तरफ से शांतिभंग में चालान कर दिया है।

ये भी देखें...
मेरठ: केसरगंज मस्जिद को लेकर पूरे दिन गर्म रहा माहौल, पुलिस ने हिंदू संगठन के लोगों को रोका; बाजार कराया बंद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed