फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Team ran on the information of bomb at Bhaisali base, operators bag was found

Meerut : भैसाली अड्डे पर बम की सूचना पर दौड़ी टीम, परिचालक का बैग निकला

Mon, 06 Mar 2023 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Mar 2023 12:54 PM IST
सार

मेरठ के भैसाली रोडवेज बस अड्डे पर रविवार शाम को बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को जैसे ही बस अड्डे पर बम होने की सूचना मिली। बम निरोधक दस्ते के साथ टीम मौके पर पहुंची लेकिन मौके पर एक बैग मिला जिसे छानबीन के बाद महिला परिचालक को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Meerut: Team ran on the information of bomb at Bhaisali base, operators bag was found
परिचालक का बैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भैसाली रोडवेज बस अड्डे पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब कंट्रोल रूम से बम होने की सूचना फ्लैश हो गई। सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और छाननीन शुरू की। बम डिस्पोजल टीम को भी बुलाया गया। यहां लावारिस बैग की जांच की तो इसमें कुछ कपड़े और अन्य सामान निकला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। कुछ देर बाद एक महिला परिचालक ने कहा कि यह बैग उसका है। इसके चलते बैग उसे सौंप दिया गया।

विज्ञापन


होली और शब-ए-बरात के मद्देनजर बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इंटेलीजेंस टीम चेकिंग करने के लिए रोडवेज भैसाली बस अड्डे पहुंची तो यहां पर लावारिस बैग मिलने से अलर्ट हो गई। उन्होंने इसकी जानकारी एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी सिटी पीयूष सिंह को दी। इसके बाद बम डिस्पोजल टीम भी पहुंची और जांच की।

विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि रोडवेज में परिचालक पद पर तैनात महिला अपना बैग भूल गई थी। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत ने बताया कि बैग महिला परिचालक को सौंप दिया गया है। एसपी सिटी पीयूष सिह का कहना है कि महिला परिचालक भूलवश बैग छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: HOLI: होलिका दहन पर नहीं होगा भद्रा का साया, 30 साल बाद बना दुर्लभ योग, राशि अनुसार शुभ मुहुर्त में करें पूजन

हाईवे पर युवकों ने मचाया हुड़दंग
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर कुछ बाइक सवार युवकों ने काफी हुड़दंग मचाया। युवक तेज गति से बाइकें दौड़ाते रहे। इसके चलते दो कारें भी आपस में भिड़ गईं। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल भी किया। वहीं दूसरी घटना करनाल हाईवे की है। यहां एक टेंपो में कई युवक लटककर यात्रा करते नजर आए।

तीन स्कूटी पर नौ युवक हुड़दंग करते हुए इस टेंपो के साथ चलते रहे। टेंपो चालक भी लापरवाह नजर आया। टेंपो चालक को न तो खुद की परवाह थी और न ही इसमें सवार यात्रियों की। सड़कों पर ऐसे हुड़दंग के बावजूद पुलिस टीमें ऐसे लोगों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।

किराये की कार में स्टंट करते सात गिरफ्तार
मेरठ थाना पुलिस ने शनिवार रात शालीमार गार्डन में किराये की ऑडी कार की खिड़की पर लटक कर स्टंट करते सात युवकों को गिरफ्तार कर दोनों कारें सीज की हैं। स्टंटबाजी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरशान निवासी चांदनी मैन दिल्ली, सरजात निवासी पसौंडा, अनस निवासी शहीद नगर, साद मलिक निवासी शास्त्रीनगर मेरठ, जैद निवासी साहिबाबाद, गुलफाम निवासी बागपत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ऑडी गाड़ी दस हजार रुपये किराये पर शहीद नगर निवासी अंकुल से लेकर आए थे। पुलिस ने ऑडी और होंडा कार को सीज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed