फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut teachers locked up kid in the classroom after leave of School

यूपी: छुट्टी होने पर बच्चे को कक्षा में बंद कर चली गईं शिक्षिकाएं, कई घंटे भूखा-प्यासा रहा नौनिहाल

Wed, 08 May 2019 03:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 May 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Meerut teachers locked up kid in the classroom after leave of School
क्लास में बंद प्राइमरी स्कूल का छात्र जिगर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ से सटे जानीखुर्द क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं की लापरवाही का मामला सामने आया है। शिक्षिकाओं की अनदेखी के चलते कक्षा एक में पढ़ने वाला बच्चा छुट्टी होने के बाद क्लास रूम में ही बंद रह गया। कई घंटे भूखा-प्यासा रहने के बाद उसे पुलिस ने ताला खोलकर बाहर निकाला। जानें पूरा मामला: -
विज्ञापन


कुराली गांव का 6 छह वर्षीय जिगर पुत्र मनोज गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। उसके तीन चचेरे भाई भी उसी स्कूल में पढ़ते हैं। मंगलवार दोपहर छुट्टी के बाद उसके तीनों भाई घर पहुंच गए, लेकिन वह नहीं पहुंचा। परिजनों ने जिगर को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

Meerut teachers locked up kid in the classroom after leave of School
कक्षा से बाहर निकलने के बाद अपनी दादी व पुलिस के साथ बच्चा - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कुछ महिलाएं पौष्टिक आहार लेने पहुंचीं। उन्हें बंद कमरे में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और बच्चे के परिजनों को दी। इस पर बच्चे के पिता मनोज और दादी पुष्पा ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे। बच्चे को कमरे की खिड़की से पानी और खाने के लिए चिप्स दिए गए।

पुलिस ने खुलवाया ताला
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाध्यापिका शिल्पी को सूचना दी। प्रधानाध्यापिका ने गांव निवासी शिक्षामित्र राखी से चाबी मंगवाकर बच्चे को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार बच्चे ने बताया कि वह क्लास में सो गया था। जब जागा तो दरवाजा बंद था। वहीं, परिजनों ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्रधानाध्यापिका शिल्पा ने बताया कि इस संबंध में अन्य शिक्षिकाओं से पूछताछ की जाएगी। 

नोट- इन खबरों के बारे में आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें और वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed