{"_id":"629ae70fe22a01202c178ad2","slug":"meerut-taxi-driver-murder-after-entering-in-his-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मवाना में टैक्सी चालक की घर में घुसकर हत्या, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मवाना में टैक्सी चालक की घर में घुसकर हत्या, सामने आई ये वजह
Sat, 04 Jun 2022 10:31 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:31 AM IST
सार
मेरठ के मवाना में बदमाशों ने एक टैक्सी ड्राइवर की घर में घुसकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के मवाना में एक टैक्सी चालक की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने अभी पुलिस में तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव ढिकौली निवासी सतेंद्र उर्फ झाड़िया पुत्र जगदीश टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बीती रात किसी बात को लेकर उसका गांव के ही दो लोगों से विवाद हुआ। जिसके बाद में अपने घर आ गया। आधी रात के आसपास दोनों लोग उसके घर पर लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे तथा उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: उबल रही धरती: आठ साल में सबसे गर्म शुक्रवार, पारा 41 पारा, अभी गर्मी से नहीं राहत के आसार
विज्ञापन
आरोप है कि घायल को इलाज के लिए मवाना में अस्पताल भी नहीं ले जाने दिया गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया कि वारदात के वक्त घर में मृतक की पत्नी और तीन बेटियां मौजूद थीं, जो दहशत के कारण तुरंत ही पुलिस को सूचना नहीं दे सकीं।
शनिवार सुबह के समय उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी तहरीर नहीं दी है।