फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Take strict action against accused otherwise Brahmin community will protest in Hastinapur

UP: आरोपियों पर करें सख्त कार्रवाई नहीं तो आंदोलन करेगा ब्राह्मण समाज, परिवार ने पलायन के पोस्टर हटाए

Tue, 12 Dec 2023 11:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Dec 2023 11:53 PM IST
सार

Meerut News : जानलेवा हमले के विरोध में करीब दर्जनभर ब्राह्मण समाज के परिवारों ने आक्रोश जाहिर करते हुए अपने घरों के बाहर पलायन और मकान बिक्री के पोस्टर लगाए थे।

विज्ञापन
Meerut: Take strict action against accused otherwise Brahmin community will protest in Hastinapur
गांव में बैठककरते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गढ़ी में रविवार को शिवकुमार पुत्र शेर सिंह पर हुए जानलेवा हमले से आक्रोशित ब्राह्मण समाज के लोगों ने गांव में बैठक आयोजित की, जिसमें कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करनी होगी, नहीं तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

अकबरपुर गढ़ी गांव में रविवार को शिवकुमार अपने खेत की सिंचाई के लिए गया था। जहां पर आधा दर्जन अवैध हथियारों से लैस लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित ने इसका आरोप गांव के ही गुर्जर समाज के लोगों पर लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला ब्राह्मण समाज और गुर्जर समाज के बीच होने के कारण गांव में तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन

पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की है। वहीं गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गुर्जर समाज द्वारा ब्राह्मण समाज के शिवकुमार पर किए गए हमले की निंदा की गई। इस मामले में कई संगठनों से जुड़े ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

मंगलवार को पीड़ित के घर बैठक आयोजित की गई। जिसमें ब्राह्मण समाज के करीब दो दर्जन से अधिक लोग गांव में पहुंचे। मुजफ्फरनगर से सपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राकेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि शिवकुमार पर हुए जानलेवा हमले से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करे।

विज्ञापन

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा मेरठ मंडल के अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा समाज हित में कार्य करते हैं। ब्राह्मणों की सुरक्षा करना सबका कर्तव्य होता है। अकबरपुर गढ़ी में ब्राह्मणों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी आरोपी पक्ष के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करते हैं तो ब्राह्मण समाज पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा।

तरुण शर्मा ने कहा कि इस घटना से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है, इसलिए जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर उचित कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर रमेश चंद्र शर्मा, आत्माराम शर्मा, डॉ. शैलेंद्र गौतम, अमित शर्मा, मोहित, कपिल शर्मा, नीटू शर्मा, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut: घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, अफसरों में मचा हड़कंप, ब्राह्मण और गुर्जर समाज में हुआ था विवाद

परिवार ने पलायन के पोस्टर हटाए
शिवकुमार पर जानलेवा हमले के विरोध में करीब दर्जनभर ब्राह्मण समाज के परिवारों ने आक्रोश जाहिर करते हुए अपने घरों के बाहर पलायन और मकान बिक्री के पोस्टर लगाए थे। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी और आरोपी पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मंगलवार रात ब्राह्मण समाज के लोगों ने उचित कार्रवाई के आश्वासन पर घर के बाहर से पलायन के पोस्टर हटाए।

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed