फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sushil Fauji, a reward of 50 thousand, surrendered in the court, was doing duty in Ladakh

Meerut:  50 हजार के इनामी शातिर सुशील फौजी ने कोर्ट में किया सरेंडर, लद्दाख में कर रहा था ड्यूटी

Wed, 25 Jan 2023 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Jan 2023 01:18 PM IST
सार

शातिर अपराधी सुशील फौजी ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस उसकी तलाश में लंबे समय से दबिश दे रही थी।

विज्ञापन
Meerut: Sushil Fauji, a reward of 50 thousand, surrendered in the court, was doing duty in Ladakh
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के शातिर अपराधी सुशील फौजी निवासी भदौडा, रोहटा ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सुशील फौजी पर 50000 का इनाम था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। वह लद्दाख में ड्यूटी कर रहा था।
विज्ञापन


 एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि भदौडा गांव में इमरान नाम के एक व्यक्ति की तहरीर पर सुशील फौजी के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अलाया अपार्टमेंट हादसा: इमारत में शाहिद मंजूर के दो फ्लैट, जमीन में भी हिस्सेदारी, बेटे से एसओजी ने की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील फौजी पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप था। इस मामले में सुशील पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। सुशील आर्मी में जवान है और उसकी पोस्टिंग लद्दाख में थी।


कई बार पुलिस आर्मी के सेंटर पर उसको गिरफ्तार करने के लिए गई लेकिन आर्मी के अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी कराने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर कई बार पुलिस और आर्मी अधिकारियों के बीच पत्राचार भी हुआ।

बुधवार को सुशील फौजी ने कचहरी स्थित एसीजे-6 की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जानकारी लगने पर रोहटा थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस फौजी को रिमांड पर ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed