फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Survivor consumes poison at Women Police Station after no action; admitted in critical condition

Meerut: कार्रवाई न होने से टूटी हिम्मत, शोषण पीड़िता ने महिला थाने में खाया जहरीला पदार्थ; गंभीर हालत

Fri, 21 Nov 2025 03:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 21 Nov 2025 03:13 PM IST
सार

मेरठ के महिला थाने में एक पीड़िता ने कार्रवाई न होने से मायूस होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। पिछले एक महीने से वह शिकायत पर कार्रवाई के लिए थाने और अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: Survivor consumes poison at Women Police Station after no action; admitted in critical condition
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में महिला थाने में शुक्रवार को एक पीड़िता ने अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से निराश होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन

पीड़िता गंगानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए पर रहती है। वह मूल रूप से बांदा की रहने वाली है और करीब दो साल से मेरठ में रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व उसके पूर्व मकान मालिक ने शादी का भरोसा दिलाकर उसका शोषण किया तथा कुछ निजी क्षणों की वीडियो व तस्वीरें भी बना ली थीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हवा में खतरनाक जहर: सीजन में पहली बार मेरठ का AQI 419, पूरे शहर में स्मॉग की चादर, सांस लेना हुआ दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, मकान बदलने के बाद भी आरोपी ने उसे लगातार परेशान किया और मानसिक दबाव बनाता रहा। लगभग एक महीने पहले उसने महिला थाने में शिकायत दी थी।

पीड़िता का कहना है कि वह एक महीने से थाने और अधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए लगातार चक्कर लगा रही थी, लेकिन स्पष्ट प्रगति न होने से वह मानसिक रूप से बेहद टूट गई।

शुक्रवार को जब वह महिला थाने पहुंची और उसे लगा कि उसकी बात फिर नहीं सुनी जा रही, तो उसने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों की विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed