{"_id":"6005d2c9176c50517b4c600a","slug":"meerut-student-kidnapped-and-molested-report-filed-against-three-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अपहरण कर छात्रा से बंधक बनाकर दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अपहरण कर छात्रा से बंधक बनाकर दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
Mon, 18 Jan 2021 11:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने छात्रा का अपहरण कर लिया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह बंधनमुक्त होने के बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। सोमवार को परिजनों ने थाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति मजदूरी करता है। कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। व्यक्ति की बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि रविवार को पिता काम पर गए थे, लेकिन रात को भी वह वापस नहीं आए। वह घर पर अकेली थी।
यह भी पढ़ें: मुस्लिमों को गुमराह न करें अरशद मदनी: बोलीं- सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज
विज्ञापन
रात में गांव का एक युवक उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। उसने समझा कि पिता काम से वापस आ गए हैं। जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपी युवक ने तमंचा तान दिया और उसका अपहरण कर अपने घर ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
आरोप है कि घटना के वक्त आरोपी के दो भाई कमरे के बाहर पहरे पर खड़े थे। वहीं रात में जब पिता और ताऊ काम से घर लौटे तो छात्रा घर में नहीं मिली। उन्होंने रातभर उसे तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह किसी तरह छात्रा बंधनमुक्त होकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी रोहित व उसके भाई सचिन, कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार मिले। सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/