फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Student Eha Dixit Selected for Karmaveer Chakra Award

UP: मेरठ की ईहा दीक्षित को मिलेगा कर्मवीर चक्र, सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की छात्रा ने किया शहर का नाम रोशन

Sat, 01 Nov 2025 04:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 01 Nov 2025 04:19 PM IST
सार

मेरठ की सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की छात्रा ईहा दीक्षित को समाजसेवा और नेतृत्व कार्यों के लिए प्रतिष्ठित कर्मवीर चक्र अवॉर्ड मिलेगा। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के प्रभावशाली योगदान को मान्यता देता है।

विज्ञापन
Meerut Student Eha Dixit Selected for Karmaveer Chakra Award
टीचर के साथ ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर के लिए गौरव का क्षण है। सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल, मेरठ की छात्रा ईहा दीक्षित को उनके सामाजिक कार्यों और प्रभावशाली नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित कर्मवीर चक्र अवॉर्ड के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन युवाओं को दिया जाता है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान: वैदिक मंत्रों-गंगा आरती के साथ शुरू हुआ मखदूमपुर मेला, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

विज्ञापन


ईहा दीक्षित ने शिक्षा, पर्यावरण जागरूकता और समाजसेवा से जुड़े कई अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी पहल से कई बच्चों और युवाओं को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मवीर चक्र अवॉर्ड ग्लोबल स्तर पर मान्य सम्मान है, जिसे संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध संस्थाएं प्रदान करती हैं। यह अवॉर्ड युवाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करने का प्रतीक माना जाता है।

स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने ईहा की उपलब्धि पर खुशी जताई है। परिवार में भी जश्न का माहौल है।

स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा -ईहा ने मेरठ का ही नहीं, पूरे देश का मान बढ़ाया है। यह आने वाले समय के युवाओं के लिए प्रेरणा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed