फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kartik Purnima Ganga Snan: Makhdoompur fair begins with Vedic chants and Ganga Aarti, thousands of devotees ar

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान: वैदिक मंत्रों-गंगा आरती के साथ शुरू हुआ मखदूमपुर मेला, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

Sat, 01 Nov 2025 03:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 01 Nov 2025 03:38 PM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट पर पांच दिवसीय गंगा मेले की शुरुआत हो गई। राज्य मंत्री दिनेश खटीक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उद्घाटन किया। हजारों श्रद्धालु स्नान, पूजा और गंगा आरती में शामिल हुए।

विज्ञापन
Kartik Purnima Ganga Snan: Makhdoompur fair begins with Vedic chants and Ganga Aarti, thousands of devotees ar
मखदूमपुर मेले का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मेरठ से सटे ऐतिहासिक हस्तिनापुर में मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले पांच दिवसीय गंगा स्नान मेले का शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। गंगा की रेती पर जिला पंचायत की ओर से आयोजित मेले का उद्घाटन राज्य मंत्री दिनेश खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: नए कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों ने बुके देकर किया स्वागत

विज्ञापन

Kartik Purnima Ganga Snan: Makhdoompur fair begins with Vedic chants and Ganga Aarti, thousands of devotees ar
हवन में मौजूद मंत्री दिनेश खटीक व प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उद्घाटन के बाद गंगा तट पर हवन-यज्ञ और भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। हजारों श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों के साथ पवित्र गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। आयोजन समिति के अनुसार, मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और अगले दिनों में यह आंकड़ा चार लाख तक पहुंचने का अनुमान है।

मेले को भव्य बनाने के लिए जिला पंचायत द्वारा 73 लाख रुपये के बजट से विस्तृत तैयारियां की गई हैं। गंगा की रेती में इस वर्ष मेले का आकार भी बड़ा रखा गया है।

Kartik Purnima Ganga Snan: Makhdoompur fair begins with Vedic chants and Ganga Aarti, thousands of devotees ar
मखदूमपुर मेले में निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और डीएम डॉ. वीके सिंह ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed