फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Stray bull killed a woman on the second day in Rohta

Meerut: रोहटा में आवारा सांड का कहर जारी, दूसरे दिन ली महिला की जान, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 02 Jan 2023 02:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Jan 2023 02:50 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा में आवारा गोवंश दो दिन में दो लोगों की जान ले चुके हैं। रविवार को आवारा सांड ने बैंककर्मी को पटककर मार डाला वहीं, सोमवार को आवारा सांड ने चारा लेने गई महिला पर हमला बोल दिया। महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Stray bull  killed a woman on the second day in Rohta
आवारा सांड ने ली महिला की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा में सांड का कहर जारी है। सोमवार को चारा लेने गई महिला पर हिंसक सांड ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में घायल होने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले रविवार सुबह भी आवारा गोवंश ने बैंककर्मी को पटककर मार डाला था। लगातार हो रहे गोवंश के हमले से ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


गांव मीरपुर निवासी गीता (40) पत्नी नीटू रविवार शाम जंगल में चारा लेने गई थी। जहां उस पर आवारा गोवंश के झुंड ने हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आवारा गोवंश को भगाया। सांड के हमले में महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


जानकारी के बाद रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भिजवाया ताकि ग्रामीण आक्रोशित न हों। घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आवारा गोवंशों के कहर को लेकर आक्रोशित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: बेटी के जन्मदिन पर मौत की नींद सोया पूरा परिवार, 14 घंटे तक तड़पती रही मासूम

रविवार को जिंजोखर संपर्क मार्ग पर शनिवार रात सांड ने बाइक पर जा रहे बैंककर्मी राहुल (26) को पटक दिया। बुरी तरह जख्मी होने के बाद वह घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा। समय पर मदद न मिलने और ठंड के कारण उसने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह सात बजे कुछ लोगों ने उसे मृत पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी गई। नए साल के पहले दिन ऐसी सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के विरोध में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मेरठ-बड़ौत मार्ग पर करीब पांच घंटे तक जाम लगाया। सपा विधायक अतुल प्रधान, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक सहित अन्य भी धरने पर बैठे। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। बाद में अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को शांत कर जाम खुलवाया।
 

यह भी पढ़ें: Meerut: कड़ाके की ठंड से हुआ साल का आगाज, मेरठ प्रदेश में सबसे ठंडा, अभी और सताएगी सर्दी

मेरठ के बंधन बैंक में सेवारत राहुल बाइक से गांव लौट रहे थे। जब वह संपर्क मार्ग पर पहुंचे तो अचानक खेत से निकले सांड ने टक्कर मार दी। राहुल हेलमेट पहने हुए था। सांड के हमले में उन्हें पेट, पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। माना जा रहा है कि घंटों तड़पने के बाद उनकी मौत हो गई। नए साल की सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर जा रहे थे तो उन्हें राहुल का शव दिखाई दिया। बाद में परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाम लगा दिया। 

इसी दौरान पूठ पुलिस चौकी इंचार्ज की मृतक के बारे में की टिप्पणी और अभद्रता पर ग्रामीण भड़क गए और उन्हें दौड़ा लिया। बाद में थाना प्रभारी रामकुमार ने बीचबचाव कराया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के कारण लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन का रवैया सही नहीं है।
 

यह भी पढ़ें: राहत नहीं मौत बने अंगारे: ठंड के चलते रात में सुलगाया कोयला... और सोते ही रह गए चार साल की बेटी समेत दंपती

प्रदर्शनकारियों ने मृतक की पत्नी नीति को सरकारी नौकरी, 20 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। चौकी इंचार्ज को तत्काल निलंबित करने की मांग भी की गई। हंगामा बढ़ता देख सीओ सरधना आरपी शाही भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बावजूद सुबह नौ बजे से शुरू जाम और हंगामा दोपहर दो बजे तक चलता रहा।

सपा विधायक सहित अन्य ने भी आक्रोश जाहिर किया और कई बार अधिकारियों से बातचीत की। बाद में एडीएम प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। वहीं आज फिर से आवारा गोवंश ने एक महिला की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed